1 मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने श्विश्व अंगदान दिवसश् के अवसर पर नागरिकों से अंगदान के महत्व को समझते हुए अपने मित्रों एवं रिश्तेदारों को भी इसके बारे में जागरूक करने की अपील की है। उन्होने कहा कि अंगदान से जीवनदान संभव है। श्री कमल नाथ ने लोगों से अंगदान करने के लिए अपना पंजीयन कराने का आग्रह किया है। 2 मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने रूस के सबसे ऊँचे पर्वत माउंट एल्ब्रस पर पहुंचने वाली मध्यप्रदेश की पहली बेटी सुश्री मेघा परमार को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उनके हर प्रयास को पूरा सहयोग प्रदान करेगी। सुश्री मेघा परमार ने आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की निवासी सुश्री मेघा परमार ने 18 हजार 510 फीट ऊँचे माउंट एल्ब्रस पर्वत पर पहुँचकर ष्बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओष् का संदेश दिया। 3 जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह के साथ भदभदा स्थित मस्जिद पहुँचकर मुस्लिम भाइयों को ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद दी। श्री शर्मा ने कहा कि ईद-उल-अज़हा का पर्व शांति, भाईचारे और खुशहाली की भावना को मजबूती देगा। मंत्री श्री शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने ईदगाह मस्जिद में नमाजियों का स्वागत भी किया। 4 सावन महीने की आखिरी सोमवार पर आज कृषि मंत्री श्री सचिन यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव ने ओम्कारेश्वर में भगवान श्री ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग का पूजन अभिषेक किया और मां नर्मदा को चुनरी ओढ़ाई। इस दौरान उन्होंने देश प्रदेश में खुशहाली की कामना की। 5 नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह आज प्रभार के आगर मालवा जिले में बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी में शामिल हुए। उन्होंने भगवान बैजनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की। विधायक श्री मनोहर ऊटँवाल और श्री राणा विक्रम सिंह उपस्थित थे। 6 स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने ईद-उल-अजहा के मौके पर रायसेन स्थित ईदगाह पहुँचकर मुस्लिम भाईयों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं और उनके सुखमय जीवन की कामना की। डॉ. चौधरी ने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्यौहार त्याग और बलिदान के प्रति आदर व्यक्त करने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें मानव समाज के कल्याण और देश-प्रदेश में खुशहाली के लिए मिल-जुल कर काम करने का संदेश देता है।