Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
16-Aug-2019

1 राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदियां, बांध और नाले उफान पर हैं। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में सामान्य से ज्यादा भारी बारिश हुई है। जबलपुर में 200 मिलीमीटर, भोपाल में 67, गुना में 121.6, शाजापुर में 108 मिमी बारिश हुई है। भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दो दिन में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 2 गुरुवार रात शिवना नदी ने भगवान पशुपतिनाथ के आठों मुखों का जलाभिषेक किया। शुक्रवार सुबह नदी का पानी कम होना शुरू हुआ है। गुरुवार रात तक निचली बस्तियों की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि पुलिस, प्रशाशन, आम जनता के सहयोग से वहां रहने वालो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। 3 मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ ही अपराधों और महिला अपराधों पर सख्ती से रोक लगाने की आवश्यकता है। नाथ ने गुरुवार को भोपाल जिले के अत्याधुनिक सुसज्जित पुलिस कंट्रोल रूम भवन का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। नये भवन में सीसीटीवी सिस्टम भी लगाया गया है। 4 मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्‍वतंत्रता दिवस पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य-स्तरीय समारोह में पुलिस, जेल और होमगार्ड के अधिकारियों- कर्मचारियों को राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह और विशेष पुलिस महानिदेशक एसएएफ विजय यादव उपस्थित थे। 5 एक निजी अस्पताल में भर्ती मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की कुशलक्षेम पूछने गुरुवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की