Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
20-Aug-2019

1 आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती मना रहा है, जगह जगह कार्यक्रम किए जा रहे है।वही एमपी में भी राजीव गांधी की जयंती पर कमलनाथ सरकार द्वारा सद्भावना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि जब देश में किसी ने आईटी का नाम तक नहीं सुना था तब राजीव गांधी देश में आईटी की क्रांति लाये। भारत का नाम आज आईटी सेक्टर में पुरी दुनिया में जुड़ा हैं। 2 15 सालों बाद वनवास खत्म कर सत्ता में आई कांग्रेस में अबतक गुटबाजी हावी है।आए दिन मंत्री-विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर मुश्किलें बढ़ा रहे है। अब सिंधिया समर्थक कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाकर हड़कंप मचा दिया हैं। मंत्री का कहना है कि अफसरों के कब तबादले हो जाते है, पता ही नही चलता , हमसे पूछा तक नही जाता, गृहमंत्री सबके केस वापस ले रहे है लेकिन हमारे नही, आखिर में अपनी बात किससे कहूं...। 3 कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए आठ महिने से ज्यादा बीत चुके है, लेकिन अब भी मंत्रियों और अफसरों के बीच पटरी नही बैठ रही है। आए दिन मंत्री-विधायकों का अफसरों से विवाद सामने आ रहा है। अब कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमकार सिंह मरकाम का दर्द छलका है। उन्होंने अफसरों की रवैये पर सवाल उठाते हुए महापुरुषों के फोटो हटाकर उनके फोटो अपने कमरे में लगाने की बात कही है। 4 राजधानी भोपाल मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में 27 किलोमीटर में दो कॉरिडोर बनेंगे वही इंदौर में 31किलोमीटर की रिंग लाइन बनेगी। अस संबंध में सोमवार को नई दिल्ली में भारत सरकार, मध्यप्रदेश सरकार और मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कार्पाेरेशन के बीच एमओयू हुआ। केन्द्रीय शहरी और आवास मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह की उपस्थिति में एमओयू हुआ। प्रोजेक्ट केन्द्रीय मंत्री मंडल द्वारा अनुमोदित किया जा चुका है। 5 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे और और मोजर बेयर कंपनी के पूर्व निदेशक रतुल पूरी पर आखिरकार शिकंजा कस गया है। पुरी को प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया है। मोयर बेयर कंपनी के 354 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में पुरी पर कार्रवाई हुई है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर सीबीआई ने रतुल पुरी और 4 अन्य लोगों के खिलाफ रविवार को केस दर्ज किया था।