Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
23-Aug-2019

1 मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, बीते तीन चार दिन से बारिश की गितविधियों में कमी आई थी। लेकिन अब फिर एक सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश में अगले 36 घंटे भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में अभी तक सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। 2 कांग्रेस के विरष्ठ विधायक केपी सिंह ने एक सभा को संबोधित करते हुए अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उनके बयान के बाद राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने इंदौर प्रवास पर मीडिया से इस बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि केपी सिंह जी बहुत वरिष्ठ विधायक हैं। पहले कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। मैं मान के चलता हूं वह 30 सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। 3 प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ा ही ऐतिहासिक फैसला लिया है।सरकार ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। अपना वादा निभाते हुए सरकार ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए है।बता दे कि कर्मचारियों की नौकरी 2016 में भाजपा सरकार में पद समाप्ति एवं योजना समाप्त के तहत चली गई थी।सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। 4 मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता कैलाश जोशी (90) की सेहत में अब सुधार है। डॉ का कहना है कि उनके स्वास्थ्य में धीरे धीरे बदलाव हो रहा है। जोशी को अस्वस्थता के चलते रविवार को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। 5 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को प्रदेश के सभी कोषालय, उप कोषालय के साथ सरकारी बैंक खुले रहेंगे। राज्य सरकार ने इस त्योहार पर कोषालयों में अवकाश घोषित नहीं किया है। उधर, नौ बैंकों के कर्मचारी-अधिकारी संगठन की यूनियन श्यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंसष् ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को ज्ञापन सौंपकर निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट-1881 (एनआई एक्ट) के तहत त्योहार पर बैंकों की छुट्टी घोषित करने की मांग की है।