Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
16-Sep-2019

मध्य प्रदेश के सतना, रीवा और उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में आतंक का पर्याय बन चुका छह लाख का इनामी डकैत बबुली कोल पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। उसके एक और साथी लवलेश कोल भी मारा गिराया है। सतना के जंगल से दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पहले गैंगवार में दोनों डकैतों के मारे जाने की खबर थी| लेकिन सोमवार सुबह पुलिस द्वारा एनकाउंटर में डकैतों के मारे जाने का दावा किया गया| आईजी चंचल शेखर ने बबुली कोल के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि की है। बबुली पर साढ़े 6 लाख, लवलेश पर 1 लाख 80 हज़ार का इनाम था| इन दोनों के खात्मे के साथ ही सतना और विंध्य में डकैतों का सफाया और आतंक का अंत हो गया है|