Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
17-Sep-2019

1 मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि इस समय किसानों को राजनीति की नहीं, मदद की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से जो नुकसान हुआ है, उसका प्रारंभिक सर्वे किया जा रहा है। सर्वे कार्य पूरा होते ही, प्रभावितों को मदद देने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार हर हाल में बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए वचनबद्ध है। 2 मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि, जिन संतों की कुटिया आश्रम, मंदिर एवं गौ-शाला हैं, उन्हें स्थाई पट्टा देने पर सरकार विचार करेगी। मुख्यमंत्री ने यह बात, राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में, अध्यात्म विभाग द्वारा आयोजित संत समागम सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही । सम्मेलन में बड़ी संख्या में प्रदेश भर से आए साधु-संत शामिल हुए। 3 मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि प्रदेश की नदियों, तालाबों एवं अन्य जल स्त्रोतों पर सभी अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह बात, मंत्रालय में श्पानी का अधिकारश् एक्ट के लिए गठित, जल विशेषज्ञों की समिति के सदस्यों के साथ चर्चा करते हुए कही । मुख्यमंत्री ने कहा कि श्पानी का अधिकारश् एक्ट का प्रारूप शीघ्र बनाया जाए, जिससे इसे, विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सके। 4 मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की वजह से गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली राज्य में फैले हुए अरावली पर्वत की रक्षा हो सकी है। यह बात, मैगसेसे पुरस्कार प्राप्त जल पुरुष श्री राजेन्द्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि श्री नाथ ने अरावली पर्वत को बचाने के लिए उस समय जो नोटिफिकेशन जारी किया, उसके कारण न केवल आज, अरावली पर्वत सुरक्षित है, बल्कि चारों राज्यों में उसके कारण हरियाली है और पर्यावरण सुरक्षित है। 5 मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने गंगा सद्भावना यात्रा पर जारी श्वेत-पत्र पुस्तिका का विमोचन किया। श्वेत-पत्र गो-मुख से, गंगा सागर तक 120 दिन की यात्रा पर केन्द्रित है। श्वेत-पत्र में विशेषज्ञ समूह ने, गो-मुख और गंगा सागर की वास्तविक स्थिति का संकलन किया है। यह प्रोफेसर जी.डी. अग्रवाल और श्री राजेन्द्र सिंह द्वारा तैयार किया गया है। 6 गृह मंत्री श्री बाला बच्चन ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाएँ रोकने के लिये प्रत्येक जिले का रोड सेफ्टी एक्शन प्लान तैयार किया जाए। मंत्रालय में हुई राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में श्री बच्चन ने कहा कि, देखने में आया है कि, शाम 6 से 9 और रात 12 से सुबह 6 बजे के बीच दुर्घटनाएँ अधिक हुई हैं। इसके लिए, हाईवे पर भारी वाहन चालकों के लिये रोड साइड सोने और आराम करने की जगह विकसित की जायें। इसके कारण लम्बी दूरी पर निकले चालक को रात में नींद की झपकी आने की संभावनाएँ कम होंगी और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। 7 उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी ने कहा है कि, अब प्रदेश में 1500 स्मार्ट क्लासेस में आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स के माध्यम से शिक्षा दी जायेगी। श्री पटवारी ने लंदन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की सीईओ, सुश्री फ्रांसिसका वुडवर्ड से मुलाकात के दौरान यह बात कही। 8 मन्दसौर में अत्यधिक बारिश होने और कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने से भिण्ड जिले में चंबल नदी उफान पर है। इससे अटेर और भिण्ड क्षेत्र के चंबल नदी के किनारे बसे 44 गाँव प्रभावित हो रहे हैं। इन गाँव में फँसे लोगों को प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर, राहत शिविरों में पहुँचाया जा रहा है।