Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
21-Sep-2019

1 मंदसौर जिले में आई बाढ़ से तबाही के बाद भी पीड़ितों को मुआवजा न मिलने के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सुबह धरने पर बैठेंगे। इस दौरान सरकार की सद्बुद्धि के लिए भजन-कीर्तन भी होंगे। धरना रविवार को खत्म होगा। 2 बढ़ती महंगाई के इस दौर में मध्य प्रदेश की सरकार ने जनता को करारा झटका दिया है। राज्य सरकार ने पेट्रोल डीजल और शराब पर 5ः अतिरिक्त वैट टैक्स लगाने का निर्णय लिया है। वर्तमान में पेट्रोल पर 28ः ,डीजल पर 18ः और शराब पर 5ः टैक्स लगता है जो अब बढ़कर पेट्रोल पर 33ः, डीजल पर 23ः और शराब पर 10ः होगा। 3 नगर निगम के इंजीनियर को हनीट्रैप में फंसाकर तीन करोड़ रुपए की मांग करने के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ी तीनों आरोपित महिलाओं को शुक्रवार को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। आरोपितों से पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत ने इससे इनकार करते हुए तीनों को चार अक्टूबर तक जेल भेज दिया। अदालत ने माना कि पुलिस रिमांड के लिए कोई आधार नहीं है। मामले में एक आरोपित महिला की तरफ से जमानत आवेदन भी आ गया। इस पर सोमवार को सुनवाई होगी। 4 इंदौर के परदेशीपुरा में दो मंजीला मकान ढह गया। इस दौरान एक ही परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए। प्रभावितों में 4 गंभीररूप से घायल हैं। घायलों को एमवाय अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। मकान गिरने के कारणों को लेकर जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन बताया जा रहा है कि तड़के करीब 4.15 बजे परदेशी पुरा के लाल गली, डमरू उस्ताद चौराहा क्षेत्र में एक मकान भरभराकर गिर गया। 5 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राज्य स्तरीय संगोष्ठी में प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया शामिल हुए। उन्होंने मंत्रियों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सभी को अनुशासन में रहने की हिदायत भी दी। इस दौरान राजधानी मध्य विधानसभा से विधायक आरिफ मसूद और बावरिया के बीच नोकझोंक हो गई।