Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
23-Sep-2019

हनीट्रैप मामले में राजनीतिक बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही हैं| अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसमें कूद पड़े हैं| उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा आरोपी महिलाओं के भाजपा से कनेक्शन वाले बयान पर पलटवार करते हुए दिग्विजय सिंह को मध्य प्रदेश की राजनीति का जोकर बता दिया है| मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि दिग्विजय सिंह तो प्रदेश की राजनीति के जोकर हैं| लाइमलाइट में आने के लिए दिग्विजय सिंह कुछ भी बयान देते रहते हैं|