Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-Sep-2019

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि गुरुनानक देवजी की 550वें प्रकाश उत्सव को पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा। मध्यप्रदेश में गुरुनानक देवजी की स्मृति से जुड़े स्थलों का सर्वांगीण विकास किया जाएगा और उन्हें धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 550वाँ प्रकाश पर्व मनाने के लिए सरकार राज्य-स्तरीय सिख एवं अन्य धर्मों के प्रतिनिधियों के साथ समिति गठित कर प्रदेश में यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों और सुझावों के अनुरूप रूपरेखा तैयार करेगी। इस अवसर पर पूरे प्रदेश से सिख समाज और गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के आये प्रतिनिधियों ने कहा की प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने सिख समाज के लोगों की बैठक आयोजित की है। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ 26 सितम्बर को सुबह 11 बजे एम.पी. नगर जोन एक, गायत्री मंदिर के पास भोपाल मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास करेंगे। जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने भोपाल में मेट्रो रेल के भूमि-पूजन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने निर्देश दिये हैं कि एक पद पर लम्बे समय से सफलतापूर्वक काम कर रहे शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को पात्रतानुसार उच्च पदनाम दिये जाने की कार्यवाही शीघ्र पूरी करें। इसी के साथ, निर्माण विभागों में 28 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके पात्र उपयंत्रियों को सहायक यंत्री का पदनाम और डिप्लोमा होल्डर कर्मचारियों को प्रभारी उपयंत्री का पदनाम देने की कार्यवाही की जाये। पर्यटन मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने राज्य पर्यटन बोर्ड की समीक्षा बैठक में कहा कि हमारी कार्य-शैली ऐसी हो, जो अन्यों के लिए अनुकरणीय बने। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार और निवेश की व्यापक संभावनाएँ हैं। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय जल मिशन के अन्तर्गत जल संसाधन स्त्रोतों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और उनका आकलन श्रेणी में पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) मध्यप्रदेश को पहला पुरस्कार प्राप्त हुआ है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पुरस्कार प्रदान किया। राज्य सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य सचिव और विशेष पुलिस महानिदेशक श्री महान भारत सागर ने राजधानी पी.टी.आर.आई. में राज्य सड़क सुरक्षा सेल और नोडल अधिकारियों की बैठक ली। श्री सागर ने कहा कि सुधार की आवश्यकता वाले एक्सीडेन्टल स्पॉट्स, डेथ स्पॉट्स और ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित किये गये हैं। इनका सुधार कार्य शीघ्र शुरू करें।