Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
26-Sep-2019

1 राजधानी भोपाल में जल्द मेट्रो दौड़ने वाली है। आज मुख्यमंत्री कमलनाथ सुबह 11 बजे एमपी नगर जोन 1 में गायत्री मंदिर के पास भोपाल मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास करेंगे। भोपाल मेट्रो ट्रेन के लिए सॉइल और डिजाइन टेस्टिंग का काम खत्म हो गया है और करीब 6 हजार 941 करोड़ की लागत से भोपाल में मेट्रो प्रोजेक्ट का काम शुरू होने वाला है। दिसंबर 2022 तक पहले चरण का काम पूरा करने का लक्ष्‌य निर्धारित किया गया है। 2 मध्य प्रदेश के झाबुआ विधानसभा के उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा करदी है। पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया को कांग्रेस ने टिकट दिया है। पार्टी ने लंबे मंथन के बाद एक बार फिर पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया पर विश्वास जताया है। पहले ऐसा माना जा रहा था कि विधानसभा चुनाव में बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़े जेवियर मेडा को पार्टी अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है लेकिन पार्टी में अपनी अच्छी पैठ और क्षेत्र में दबदबे के चलते भूरिया फिर बाजी मार ले गए। 3 मध्य प्रदेश में अब महापौर का चुनाव नहीं होगा। नगर निगम के महापौर समेत नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों के जरिये ही होगा। अभी जनता इनको चुनती है। मंत्रायल में हुई कैबिनेट की अहम बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगादी है। सरकार के इस कदम से विपक्ष खफा है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ सरकार के इस फैसले को अलोकतांत्रिक और प्रजातंत्र की हत्या करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार ट्विट कर सरकार को आड़े हाथ लिया। 4 मध्य प्रदेश में देह व्यापार तेजी से पैर पसार रहा है। एक के बाद एक लगातार जिस्मफरोशी के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को राजधानी भोपाल में एक बार फिर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। राजधानी के कोलार इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दानिश कुंज में चल रहे सेक्स रैकेट में 9 युवतियां और 11 युवकों को पकड़ा गया है। इनमें से कई युवतियां दूसरे राज्य की बताई जा रही हैं। एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया है कि इनके भी तार हनीट्रैप मामले से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 5 मप्र में हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार महिला आरोपियों ने प्रदेश के बाहर भी नेता, अफसर और बिसनेसमैन को शिकार बनाया है। अभी तक पड़ताल में यह तथ्य पुलिस को मिले हैं कि आरोपी महिलाओं ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, उप्र और हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी लोगों केा अपना शिकार बनाया है। हालांकि मप्र पुलिस की ओर से इस संबंध में अधिकृत रूप से कुछ भी खुलासा नहीं किया गया है।