Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
27-Sep-2019

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने मंत्रालय परिसर में अति दुर्लभ प्रजाति का शल्य कर्णी पौधा लगाया। हरा भोपाल शीतल-भोपाल अभियान में मंत्रालय में बनाए गए अदिती वन में संकटापन्न एवं दुर्लभ प्रजातियों के 32 में से 30 प्रजातियों का पौध-रोपण मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने 6 साल बाद मंत्रालय में हुई अनुसूचित जाति सलाहकार मंडल की बैठक में कहा कि संविधान में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए जो प्रावधान और अधिकार हैं, सभी शासकीय विभागों में उनका सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि सलाहकार मंडल सार्थक हो और इसके जरिए अनुसूचित जाति वर्ग को लाभ पहुंचना सुनिश्चित हो। सलाहकार मंडल के सभी सदस्यों ने बैठक बुलाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने ना सिर्फ बैठक बुलाई बल्कि समय-समय पर बैठक आयोजित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने प्रख्यात पार्श्व गायिका, स्वर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर को उनके 90वें जन्म दिन पर प्रदेश के नागरिकों की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री नाथ ने शुभकामना संदेश में कहा कि उन्होंने भक्ति, देश प्रेम और अन्य भाषाओं में अपने गीतों से करोड़ों भारतीयों के दिल में अपनी जगह बनाई। उनके गीत आज भी लोकप्रिय है। वाणि‍ज्यिक कर मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने कहा है कि अति-वृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को नियमानुसार पूरा मुआवजा दिया जायेगा। श्री राठौर ने आज निवाड़ी जिले में अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का खेतों में पहुँचकर निरीक्षण के दौरान किसानों को यह जानकारी दी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह राजगढ़ जिले की ग्राम पंचायत खजूरिया में 'आपकी सरकार-आपके द्वार' शिविर में ही ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया। ग्रामीणों की श्री सिंह ने बताया कि 'आपकी सरकार-आपके द्वार' शिविर से अब माहौल बदल रहा है। प्रदेश में वन विभाग ई-ऑफिस सिस्टम लागू करने वाला प्रदेश का पहला विभाग बन गया है। वन मंत्री श्री उमंग सिंघार और प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री जे.के.मोहन्ती ने ई-फाईल का आदान-प्रदान कर सिस्टम की शुरूआत की। खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी के मुख्य आतिथ्य में राजधानी भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम के मार्शल आर्ट हॉल में व्ही.एल.सी.सी. अकादमी के 12वें दीक्षांत समारोह में 260 कॉस्‍मेटोलॉजी (सौन्दर्य) और 13 न्यूट्रिशन (पोषण आहार) के कुल 273 प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गए। विश्व पर्यटन दिवस पर उप राष्ट्रपति श्री एम.वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में मध्यप्रदेश को 10 राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये। पर्यटन सचिव श्री फैज अहमद किदवई ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल उपस्थित थे।