Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
28-Sep-2019

1 लक्ष्मी विलास बैंक पर आरबीआई की रोक भारतीय रिजर्व बैंक ने लक्ष्मी विलास बैंकके खिलाफ प्रॉम्प्ट करेक्विटव ऐक्शन फ्रेमवर्क में डाल दिया है। पीसीए के तहत लक्ष्मी निवास बैंक पर कर्ज देने, नई शाखाएं खोलने और लाभांश का भुगतान करने पर रोक लग गयी है। बैंक को चुनिंदा क्षेत्रों को दिए कर्ज में कमी लाने पर भी काम करना होगा। 2 कश्मीर- मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर आतंकियों ने शनिवार को एक बार फिर जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर किए गए कड़े सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोलते हुए एक सैन्य गश्तीदल पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई पर आतंकी वहां से भाग कर कस्बे के एक घर में छिप गए हैं। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीनों आतंकवादियों को मार गिराया है। 3 रक्षा मंत्री ने नौसेना को सौंपी आईएनएस खंडेरी पनडुब्बी भारत की दूसरी स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन आईएनएस खंडेरी शनिवार नौसेना में शामिल हो गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह की मौजूदगी में मुंबई डॉकयार्ड पर ड्रायडॉक का भी उद्घाटन किया गया। 4 पाकिस्तान के कराची में बम धमाकें पाकिस्तान का कराची शहर बम धमाकों से हिल गया। धमाका शहर के चमन क्षेत्र में हुआ है। धमाके में करीब आठ लोग घायल हुए हैं। धमाके से गाड़ी के शीशे और आसपास की बिल्डिंग भी हिल गई है। धमाका इतना तेज था कि शहर के लोग सहम गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 5 अब नासा भेजेगा मंगल ग्रह में परमाणु रॉकेट नासा अब मंगल ग्रह पर जल्द पहुंचने के लिए परमाणु रॉकेट भेजने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। साल 2024 में मंगल ग्रह पर परमाणु रॉकेट भेजने की तैयारी की जा रही है। 6 आरएसएस ने इमरान से कहा- संघ और भारत पर्यायवाची पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा से भारत और आरएसएस के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए जाने पर आरएसएस के सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल ने शनिवार को चुटकी ली। उन्होंने कहा, “भारत और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर्यायवाची हैं। हम भी यही चाहते हैं कि दुनिया भारत और संघ को एक ही समझे। इमरान खान ने यह काम अच्छी तरह से किया है। उन्हें बधाई।” 7 पटना में बाढ़ जैसे हालात, बिहार के 15 जिलों में अलर्ट बिहार में भारी बारिश ने जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। पटना में शुक्रवार रातभर हुई भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। वहीं बिहार के 15 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। 8 सेंट्रल बैंक ऑफ नेपाल ने सिख प्रतीक वाले सिक्के किए जारी सेंट्रल बैंक ऑफ नेपाल ने शुक्रवार को आगामी गुरु नानक देव की जयंती के उपलक्ष्य में सिख प्रतीक वाले तीन सिक्के जारी किए। यह सिक्के 100, 1000 और 2500 नेपाली रुपए के हैं। नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर चिरंजीबी नेपाल और भारतीय राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने सिक्के लॉन्च किए। 9 राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए कार्यकर्ताओं का तर्पण भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को कोलकाता में 80 से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ताओं के तर्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। ये कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए थे। 10 पी कश्यप के बाहर होने से भारत की चुनौती खत्म भारतीय बैडमिंटन स्टार पी कश्यप को कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जापान के केंटो मोमोटा ने कश्यप को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इसी के साथ भारत की कोरिया ओपन में चुनौती समाप्त हो गई है।