Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
10-Oct-2019

1 रक्षा मंत्री की शस्त्र पूजा पर तंज कांग्रेस के बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की शस्त्र पूजा पर तंज किया। शरद पवार ने कहा कि राफेल पर नींबू-मिर्ची लटका दिए गए, जैसा नया ट्रक खरीदने पर ड्राइवर करते हैं। 2 कर्नाटक विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मीडिया पर बैन कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने सदन की कार्यवाही के दौरान मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया। स्पीकर के फैसले का जब विरोध किया गया तो उन्होंने कहा कि प्रतिबंध नियम के मुताबिक लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद मीडिया की आजादी खत्म करना नहीं, बल्कि बैन परीक्षण के आधार पर लगाया गया है। 3 मानहानि के मामले में गुरुवार को सूरत कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांंधी मानहानि के मामले में गुरुवार काे सूरत कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए खुद को बेकसूर बताया और पेशी से छूट के लिए अर्जी लगाई। इस पर अदालत 10 दिसंबर को फैसला लेगी, तब तक के लिए सुनवाई टाल दी गई। 4 मूडीज ने जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.2% से घटाकर 5.8% किया अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने चालू वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.2% से घटाकर 5.8% कर दिया। मूडीज ने गुरुवार को कहा कि अर्थव्यवस्था में सुस्ती साफ दिख रही है। 5 मुंबई बीजेपी दफ्तर के बाहर पीएमसी बैंक खाताधारकों का प्रदर्शन मुंबई में भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कांफ्रेंस के बीच दफ्तर के बाहर पीएमसी बैंक के खाता धारकों ने प्रदर्शनकिया । इसदौरान सीतारमण ने कहा कि कॉपरेटिव बैंकों को केंद्रीय रिजर्व बैंक देखरेख करती है। इसमें सरकार का सीधा कोई लेनादेना नहीं है। 6 तुर्की के द्वारा सीरिया में बम बरसाने पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया तुर्की के द्वारा सीरिया में बम बरसाने पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. गुरुवार को है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत तुर्की के एक्शन पर चिंतित है और सीरिया के साथ शांति के साथ बात करने की अपील करता है. 7 ओल्गा टोकार्कज़ुक और पीटर हैंडके को मिला साहित्य का नोबेल साल 2018 के लिए पोलिश लेखिका ओल्गा टोकार्कज़ुक को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. वहीं साल 2019 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार ऑस्ट्रियाई लेखक पीटर हैंडके को दिया गया है. स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नोबेल फाउंडेशन ने नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की. 8 महाराष्‍ट्र में बोले अमित शाह -घाटी में नहीं चली गोली महाराष्‍ट्र के सांगली में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस व एनसीपी पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा, 'कांग्रेस और एनसीपी ने 370 हटाने का विरोध किया था और कहा था कि कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। 5 अगस्त 2019 को 370 हटाई गई है, अब 5 अक्टूबर भी बीत गया। खून की नदियां तो छोड़िए कश्मीर में एक गोली भी नहीं चलानी पड़ी है।' 9 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचीं मैरीकॉम भारत की स्टार महिला बॉक्सर मैरीकॉम रूस में खेले जा रहे वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के 51 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। गुरुवार को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्होंने रियो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली कोलंबिया को इंगरित वेलेंसिया को हराया। 10 शेयर बाजार गुरुवार को नुकसान में रहा शेयर बाजार गुरुवार को नुकसान में रहा। सेंसेक्स 297 अंक की गिरावट के साथ 37,880 पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में 37,802 तक लुढ़क गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 79प्वाइंट नीचे 11,234 पर हुई।