राज्य
भोपाल जाते समय आष्टा के कांग्रेस नेताओं ने बायपास पर कांतिलाल भूरिया का जोरदार स्वागत किया वही कांतिलाल भूरिया ने झाबुआ उपचुनाव में मिली जीत को ऐतिहासिक जीत बताया, वही उन्होंने बताया कि भाजपा ने जो काम 15 साल में नही किया वो कमलनाथ सरकार ने 6-8 महीने में कर दिखाया इसलिए हमें यह ऐतिहासिक जीत मिली है। वही प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ पर बोले यह हाईकमान का फैसला होगा आपके और हमारे कहने से कुछ नही होगा।