Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
17-Dec-2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पर पैंडेमिक एक्ट के तहत थ्प्त् दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। होम क्वारैंटाइन नियम तोड़ने के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (ठडब्) ने एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। आलिया भट्ट की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन ठडब् के नियमों के मुताबिक हाई रिस्क संपर्क लिस्ट में रखे गए लोगों के लिए 14 दिन होम क्वारैंटाइन रहना जरूरी है, इसके बावजूद ब्रह्मास्त्र मूवी के मोशन पोस्टर लॉन्च के लिए आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ दिल्ली चली गईं थीं। सोशल मीडिया से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा चुकीं प्रियंका चोपड़ा श्निक जोनस की पत्नीश् कहलाने पर भड़क गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट्स साझा किए हैं जिसमें उन्हें श्निक जोनस की पत्नीश् कहकर संबोधित किया गया था। अभिनेत्री ने कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट साझा किए और पूछा कि क्या उन्हें अपने बायो में अपना आईडीएमबी लिंक जोड़ना चाहिए। प्रियंका ने यह भी पूछा कि अभी भी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार कैसे हो सकता है। भोजपुरी फिल्म श्मेरा पति मेरा देवता हैश् का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। इस लुक में देखने से पता चल रहा है कि इसकी कहानी गांव की पृष्ठभूमि और महिला सशक्तिकरण के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में बिहारी बॉय प्रेम सिंह और रानी चटर्जी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। । जहां अभिनेता प्रेम सिंह चावल साफ करते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं रानी चटर्जी पास में बैठी हुई पढ़ाई करती नजर आ रही हैं।फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद देखने से ही पता चल रहा है कि भोजपुरी सिने प्रेमियों के लिए फिल्म की कहानी दिलचस्प होने वाली है। पिछले एक दशक से लगातार अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले रितेश देशमुख अब बॉलीवुड का एक अनिवार्य हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने न केवल हिंदी सिनेमा में अपने शानदार अभिनय से लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि मराठी सिनेमा में भी अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया है। तुझे मेरी कसम से शुरू हुआ उनका सफर अब काफी आगे बढ़ चुका है और वह अब इंडस्ट्री में सबसे अधिक मांग वाले अभिनेताओं में से एक बन गए हैं।आज रितेश देशमुख का 43वां जन्मदिन है