Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
31-Jan-2022

तेजस्वी प्रकाश बनी बिग बॉस 15 की विनर टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश बन गई हैं। वहीं प्रतीक सहजपाल फर्स्ट रनर-अप रहे हैं। तेजस्वी को ट्रॉफी के साथ 40 लाख की प्राइज मनी मिली है। इस सीजन के टॉप 4 में करण कुंद्रा और निशांत भट्ट ने अपनी जगह बनाई थी। लेकिन निशांत ने ऑप्शन में दिए गए 10 लाख रुपए लेकर शो छोड़ दिया था। फरहान-शिबानी की शादी एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर पिछले कुछ दिनों से सिंगर शिबानी दांडेकर से अपनी शादी को लेकर खबरों में बने हुए हैं। पहले खबर आई थी कि दोनों फरवरी महीने में कोर्ट मैरिज कर लेंगे। लेकिन, अब खबर आ रही है कि कपल कोर्ट मैरिज करने के बाद बिग फैट बॉलीवुड वेडिंग भी करेंगे। हालांकि, कपल ने अब तक अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा का जन्मदिन सेलिब्रेट बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर ने अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनके साथ कई सेलेब्स ने इस पार्टी में शिरकत की थी। जिनमें करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी हैं। इस पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। करीना और अमृता काफी लंबे समय से दोस्त हैं।