Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
18-Feb-2022

'बच्चन पांडे' का ट्रेलर रिलीज गुजरे जमाने की जानी-मानी एक्ट्रेस रहीं नलिनी जयवंत (Nalini Jaywant) का आज जन्मदिन है। नलिनी अपने समय की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनकी तुलना मधुबाला से होती थी। लेकिन एक से एक हिट फ़िल्में देने वाली नलिनी ने खुद को दुनिया से बिल्कुल अलग-थलग कर लिया था। 20 दिसंबर, 2010 को नलिनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसी आशीशान बंगले में जहां कभी पार्टी करने के लिए लोग जमा होते थे। पड़ोसियों को भी उनकी मौत की खबर नहीं लगी। उनकी मौत के दिन दिन बाद एक एंबुलेंस आई और उनकी लाश लेकर चली गई। उनका अंतिम संस्कार कब हुआ किसने किया ये किसी को पता नहीं। पूरी फैमिली इस्तेमाल करती है किंग खान के कपड़े बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हाल ही में आर्यन खान IPL 2022 की नीलामी में पिता शाहरुख खान का ब्लेजर पहनकर पहुंचे थे। सिर्फ आर्यन ही नहीं बल्कि गौरी खान, सुहाना खान भी शाहरुख के कपड़ों को इस्तेमाल करती रहती हैं। 'बच्चन पांडे' का ट्रेलर रिलीज एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'बच्चन पांडे' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अक्षय कुमार ने खुद भी इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और कृति सेनन भी लीड रोल में हैं।