शर्मिष्ठा ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी वो मोहब्बत नहीं नफरत उगल रहे राहुल गांधी को पत्र लिखकर न्याय की मांग पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनसे न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि आपकी और कांग्रेस की आलोचना करने के चलते कांग्रेस समर्थक मुझे सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने इस पत्र में राहुल से कहा कि मेरे पिता प्रणब मुखर्जी को भी अपशब्द कहे जा रहे हैं। मुझे न्याय चाहिए। हल्द्वानी हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत उत्तराखंड के हलद्वानी में 8 फरवरी को एक अवैध मदरसे और नमाज के लिए बनाई जा रही इमारत पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाया था। इसके बाद हजारों लोगों की भीड़ ने पुलिस और निगम की टीम पर हमला कर दिया था। घटना के बाद हिंसा भड़क गई थी। जिसमें अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत-म्यांमार बॉर्डर सील करने के विरोध में पूर्वोत्तर राज्य देश के चार राज्यों से लगी म्यांमार सीमा सील करने के केंद्र के फैसले को लेकर पहाड़ और घाटी दो हिस्सों में बंट गए हैं। घाटी के लोग खुश हैं। वहीं पहाड़ी विरोध में हैं। यहां तक कि मिजोरम और नगालैंड के सीएम भी विरोध में उतर आए हैं। OT में प्री-वेडिंग शूट करने पर डॉक्टर बर्खास्त कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के भरमसागर गवर्नमेंट हॉस्पिटल के एक डॉक्टर को ऑपरेशन थिएटर (OT ) में प्री-वेडिंग शूट करने पर बर्खास्त कर दिया गया। डॉक्टर ने अपनी मंगेतर के साथ OT में फेक सर्जरी की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। तमिलनाडु के कोयंबटूर और त्रिची में NIA की रेड कोयंबटूर कार ब्लास्ट केस 2022 को लेकर NIA कोयंबटूर और त्रिची में शनिवार (10 फरवरी) को कई जगहों पर सर्चिंग कर रही है। 23 अक्टूबर 2022 को कोयंबटूर में एक मंदिर के सामने एक कार में ब्लास्ट हुआ था। इसमें जांच में पता चला था कि सुसाइड बॉम्बर जीशान मुबीन ISIS की विचारधारा से प्रेरित था। इस केस को लेकर ही NIA ने आज रेड मारी है।