Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
19-Jul-2024

जबलपुर के नगर निगम सदन और निगम में अलग ही नजारा देखने को मिला। भाजपा पार्षदों के द्वारा नगर निगम सदन और निगम को शुद्धिकरण करने का काम किया जा रहा था। भाजपा पार्षद जीतू कटारे ने कहा - मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह तालिबानी सोच रखते है। धरने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह सदन में आए जिससे पूरा सदन और नगर निगम अपवित्र हो गया। इसलिए आज सदन में शुद्धिकरण करने का काम किया गया। जबलपुर में मामूली से विवाद को लेकर कुछ बदमाशों ने एक युवक इस कदर पीटा की उसकी नाक ही टूट गयी। इस घटना की रिपोर्ट पीड़ित ओमती थाने में करने गया तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और न ही उसे इलाज़ के लिए अस्पताल भेजा है। आखिरकार पीड़ित ने निजी अस्पताल में जाकर अपना इलाज कराया। जबलपुर में पिछले दिनों जीसीएफ केंद्रीय विद्यालय के पास एक टाटा नैनो पर पत्थर फेककर मारने से महिला की मौत हो गई थी। घटना के दोषी अज्ञात हमलावरो का कोई सुराग नहीं लग रहा था। पुलिस के आला अधिकारीयों ने सम्बंधित थाना प्रभारी को दोषियों को शीघ्र पकड़ने का निर्देश दिया गया था लूट के उद्देश्य से आरोपियों ने कार पर पत्थर मारा था जिसमे विराज दुबे की मौत हो गई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मध्‍यप्रदेश में जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में आने वाले इंवेस्टर के लिए जबलपुर में उद्योग की संभावना पर लगातार मंथन किया जा रहा है। इसको लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री ने जबलपुर कटनी नरसिंहपुर मंडला डिंडौरी के उद्योगपतियों से सीधा वर्चुअल संवाद किया। इस आयोजनसे प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास के माध्यम से रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। मध्‍य प्रदेश हाई कोर्ट ने डिंडौरी की सत्र न्यायाधीश से दुष्कर्म के मामले में आरोपित का दोष सिद्ध होने पर निर्धािरित न्यूनतम से कम सजा सुनाए जाने पर स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार पालीवाल की एकलपीठ ने हाई कोर्ट की रजिस्ट्री को जिम्मेदारी सौंपी है कि वह संबंधित महिला सत्र न्यायाधीश के स्पष्टीकरण की प्रस्तुति सुनिश्चित कराए। मामले की अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी