महाराष्ट्र से कर्नाटक लौट आया लापता महाराज कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक अनोखा और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर स्थानीय लोगों ने एक काले कुत्ते को फूल-माला पहनाकर इलाके में घुमाया और उसके सम्मान में एक दावत का आयोजन भी किया। कुत्ता खो गया था और अकेले 250 किलोमीटर की यात्रा कर के वापस अपने घर लौट आया है। लोग इस घटना को चमत्कार मान रहे हैं। कुत्ते का नाम महाराज है। स्वास्थ्य मंत्री हादसे की शिकार अस्पताल में भर्ती केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का बुधवार को मल्लपुरम जिले में एक्सीडेंट हो गया। वीना जॉर्ज की कार मलप्पुरम के मंचेरी में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस एक्सीडेंट में केरल की स्वास्थ्य मंत्री को मामूली चोटें आई हैं। उनके बाएं हाथ में चोट लगी है और उन्हें इलाज के लिए मंचेरी मेडिकल कॉलेज में लाया गया। स्वास्थय मंत्री भूस्खलन प्रभावित जिला वायनाड दौरे पर जा रही थीं। इस दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। LoC पर पठानी सूट में दिखी पाकिस्तानी सेना पाकिस्तानी सेना के जवान इन दिनों एलओसी के पास पठानी सूट में दिखाई दे रहे हैं। पठानी सूट में तैनात कमांडो इलाके की रेकी कर रहे हैं। पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में विक्टिम कार्ड खेलने की तैयारी में जुटा हुआ है। ऐसे में अगर घुसपैठ होती है और भारतीय सेना उन्हें मार गिराती है तो वो यूनाइटेड नेशन को बता पाएंगे कि भारतीय सेना ने सिविलियन को मारा है। वायनाड में भीषण तबाही नया अपडेट जारी केरल में भारी बारिश ने भीषण तबाही मचाई है। वायनाड जिले में भूस्खलन की कई घटनाओं में अभी तक 146 लोगों की मौत हो चुकी है। सैंकड़ों लोग लापता हैं। सेना की मदद से अब तक 1000 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। इस घटना के बाद केरल सरकार ने दो दिनों का शोक घोषित कर दिया है। राहत और बचाव का कार्य अभी भी जारी है। फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। राहुल और प्रियंका का वायनाड दौरा टला केरल के वायनाड में भारी बारिश के बाद हुए लेंडस्लाइड में 123 लोगों की मौत हो गई है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी प्रभावित इलाकों का दौरा करनेवाले थे लेकिन खराब मौसम के चलते उन्होंने अपना दौरा टाल दिया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दौरा स्थगित करने की जानकारी दी है। वायनाड में लैंडस्लाइड की घटना में कम से कम 123 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग लोग घायल हो गए है। प्रधानमंत्री मोदी ने की अनुराग ठाकुर की तारीफ प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर कहा “यह भाषण मेरे युवा और ऊर्जावान सहयोगी अनुराग ठाकुर का है। जिसे अवश्य सुनना चाहिए। यह तथ्यों से समाहित है। यह इंडी गठबंधन की गंदी राजनीति को उजागर करता है। पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही पाकिस्तान में भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। खैबर पख्तूनख्वा में बारिश का पानी बेसमेंट में भर जाने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तान के अन्य इलाकों में भी आसमान से आफत बरस रही है। रावलपिंडी में भारी बारिश के कारण मकान की छत गिरने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई है। पेरिस ओलिंपिक- भारत के आज 6 कॉम्पटीशन पेरिस ओलिंपिक में बुधवार को भारत के खिलाड़ी 6 खेलों में उतरेंगे। पेरिस में चल रहे गेम्स के 5वें दिन स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन और अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी जैसे भारतीय स्टार एक्शन में होंगे। शूटिंग की विमेंस ट्रैप कैटेगरी में भारतीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी फाइनल में जगह बनाने के लिए निशाना लगाएंगी। ईरान में मारा हमास का पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिये हमास का पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिये मारा गया है। ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने इसकी पुष्टि की है। IRGC ने बुधवार सुबह बताया कि तेहरान में हानिये के घर को रात 2 बजे निशाना बनाकर स्ट्राइक की गई। इसमें हमास चीफ इस्माइल हानिये और उसके एक बॉडीगार्ड की मौत गई। हमास ने हानिये की मौत की पुष्टि कर दी है। हालांकि अब तक इजराइल का इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है। सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की बढ़त ऑटो शेयर्स में ज्यादा तेजी शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 81600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी है। ये 24900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में तेजी और 10 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। एनर्जी मेटल और ऑटो शेयर्स में ज्यादा तेजी है।