Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
06-Sep-2024

पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ ताल ठोकेगा जेल में बंद मौलवी जेल में बंद कश्मीरी मौलवी सरजान अहमद वागय ने जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल और बीरवाह निर्वाचन क्षेत्र से गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी गांदेरबल से चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही एक अन्य निर्वाचन क्षेत्र से सरजान का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया था क्योंकि उसने कुछ जरूरी कागजात जमा नहीं किए थे। कोलकाता रेप-मर्डर केस: आखिरी चरण में CBI की जांच कोलकाता रेप-मर्डर केस में CBI की जांच आखिरी चरण में पहुंच गई है। आरोपी सजंय रॉय को लेकर कई बड़े अपडेट सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक मृतका और आरोपी का डीएनए मैच हो गया है। विस्तृत रिपोर्ट बनने में कुछ समय लगेगा। CFSL एक्सपर्ट्स ने DNA की अलग-अलग प्रोफाइलिंग की है। जब्त किये गए दूसरे एग्ज़बीट्स से भी DNA मैच किया गया है। अभी भी वेंटिलेटर पर हैं सीताराम येचुरी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी अस्पताल में भर्ती हैं। सीताराम येचुरी को दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। बता दें कि गुरुवार रात को सीताराम येचुरी की तबीयत एक बार फिर से खराब हो गई जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स के वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। येचुरी के लंग्स में शिकायत है। वहीं एम्स के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। अपराजिता बिल ममता के कारण अटका - बंगाल गवर्नर पश्चिम बंगाल के गवर्नर आनंद बोस ने कहा है कि अपराजिता बिल ममता सरकार के कारण पेंडिंग है। उसने बिल के साथ टेक्निकल रिपोर्ट नहीं भेजी है। इसके बिना बिल को मंजूरी नहीं दी जा सकती। ममता सरकार के इस रवैये से गवर्नर बोस नाराज हैं। महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण बिल को लेकर ममता सरकार ने कोई होमवर्क नहीं किया। राज्य सरकार पहले भी ऐसा करती रही है। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड बद्रीनाथ हाईवे बंद मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार 6 सितंबर को 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ हाईवे पर आज सुबह लैंडस्लाइड हुआ। पहाड़ का आधा हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं। राजस्थान में बारिश के 13 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। देश में 2 महीने में रेप के 149 केस 62% मामलों में.... कोलकाता में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर के बाद से ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार देशभर में पिछले 2 महीने में देश में 149 रेप केस दर्ज हुए हैं। इनमें सबसे अधिक 93 केस 13 से 18 साल की बच्चियों के साथ हुए हैं। यौन हिंसा की शिकार हुई सबसे छोटी बच्ची की उम्र सिर्फ 18 महीने है। रेप केस के ज्यादातर मामलों में आरोपी कोई पहचान वाला या फिर रिश्तेदार था। आज कांग्रेस में शामिल होंगे विनेश फोगाट-बजंग पूनिया हरियाणा की पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आज कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं। इसको लेकर नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में कार्यक्रम रखा गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी एक मैसेज में लिखा गया है कि इस कार्यक्रम में बड़ी हस्तियां पार्टी ने शामिल होगी. इसमें पार्टी के सचिव वेणुगोपाल भी शामिल होंगे. जूनागढ़ पर भारत का अवैध कब्जा - पाकिस्तान पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भारत ने जूनागढ़ पर अवैध कब्जा कर रखा है। जूनागढ़ गुजरात का एक शहर है जिसे जनमत संग्रह के तहत 1948 में भारत में मिला लिया गया था। उन्होंने कहा - जूनागढ़ ऐतिहासिक और कानूनी तौर पर पाकिस्तान का हिस्सा है। इस पर भारत का कब्जा संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय मानकों का उल्लंघन है। सेंसेक्स में 850 अंक से ज्यादा की गिरावट सभी सेक्टर के शेयर गिरे हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 6 सितंबर को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 850 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 81350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 250 अंक की गिरावट के साथ 24880 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स के शेयर्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। पेरिस पैरालिंपिक- भारत को 25वां मेडल पेरिस पैरालिंपिक में भारत ने 25वां मेडल जीत लिया है। मेंस J1 कैटेगरी के जूडो में कपिल परमार ने ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। उन्होंने ब्राजील के एलिटन डी ओलिविएरा को 33 सेकेंड में ही 10-0 से हरा दिया।कपिल से पहले आर्चरी में हरविंदर सिंह और पूजा की मिक्स्ड टीम सेमीफाइनल के बाद ब्रॉन्ज मेडल मैच भी हार गई।