Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
17-Sep-2024

हॉलीवुड की कॉपी है विक्की विद्या का वो वाला वीडियो? हाल ही में राजकुमार राव और तृप्ति की आने वाली फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का ट्रेलर रिलीज हुआ है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म सेक्स टेप से प्रेरित है। अब इसके डायरेक्टर ने अपनी सफाई दी है। मेरी फिल्म हॉलीवुड फिल्म सेक्स टेप से बिल्कुल अलग है। उनके किरदार भी एक जैसे नहीं हैं। ऐश्वर्या राय को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड बेटी आराध्या बनी सपोर्ट सिस्टम दुबई में आयोजित SIIMA 2024 में ऐश्वर्या राय छाई नजर आईं। एक्ट्रेस ने बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स अवॉर्ड अपने नाम किया। अवॉर्ड हासिल करने के बाद उन्होंने जो कुछ कहा वो चर्चा में है। एक्ट्रेस की विनिंग स्पीच लोगों का दिल जीत रही है। सामने आई कई झलकियों में आराध्या अपनी मां की तस्वीरें क्लिक करती नजर आईं। वो अपनी मम्मी के विनिंग मोमोंट को और स्पेशल बनाती दिखीं हैं। बॉलीवुड वाले भी किसी..... - कंगना रनौत बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज से पहले फिर एक विवादित बयान दे डाला है। कंगना रनौत ने बॉलीवुड सितारों पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा - आपको नहीं पता है कि बॉलीवुड वाले महिलाओं का शोषण कैसे करते हैं। वर्कप्लेस पर औरतों के साथ क्या किया जाता है। बॉलीवुड वाले भी किसी से काम नहीं होते। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के बर्थडे पर लुटाया प्यार प्रियंका चोपड़ा निक जोनास पावर कपल है। हाल ही में निक जोनस ने अपना 32वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के लिए एक प्यार भरा पोस्ट किया जिसमें प्रियंका ने अपने पति निक जोसन पर भर-भरकर प्यार लुटाया है। इतना ही नहीं प्रियंका निक जोनस के कॉन्सर्ट में भी शामिल हुई जिसे एक्ट्रेस ने बेहद ही स्पेशल बताया हैं। बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स का भविष्य देख पाएंगे सलमान खान बिग बॉस 18 के मेकर्स ने फैंस के बीच शो की पहली झलक दिखा दी है। सोशल मीडिया पर इस सीजन का पहला प्रोमो आ गया है जिससे साफ हो गया है कि इस बार का सीजन और भी ज्यादा उग्र और बवाली होने वाला है। इस बार सलमान खान की नजर सीधा कंटेस्टेंट्स के भविष्य पर होने वाली है।