Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-Sep-2024

मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल आंध्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने पिछली सरकार पर आरोप लगाया कि जगन प्रशासन ने तिरुपति प्रसाद में घी के बजाय जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया है। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए जो करोड़ों भक्तों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान नहीं कर सके। वाईएस जगन मोहन रेड्डी की अगुवाई वाली पार्टी ने इस आरोप को खारिज करते हुए दुर्भावनापूर्ण बताया है। वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां एक देश एक चुनाव की सिफारिश को मोदी सरकार की कैबिनेट ने स्वीकार कर लिया है। बता दें कि इसे लेकर विपक्षी दलों का कहना है कि एक साथ चुनाव कराना व्यावहारिक नहीं है। सरकार का कहना है कि कई राजनीतिक दल पहले से ही इस मुद्दे पर सहमत हैं। भाजपा का कहना है कि विपक्ष को आंतरिक दबाव महसूस हो सकता है क्योंकि 80 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं ने विशेषकर युवाओं ने अपना सकारात्मक समर्थन दिया है। सौरभ गांगुली ने पुलिस में की शिकायत साइबर धमकी और मानहानि का मामला भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कोलकाता पुलिस के पास साइबर धमकी और मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। सौरभ गांगुली की शिकायत के आधार पर कोलकाता पुलिस ने बुधवार को इस मामले की जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति ने वीडियो में सौरव गांगुली को निशाना बनाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। मध्य प्रदेश के बाद अब ठाणे में लहराया गया फिलिस्तीनी झंडा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे ठाणे के मुंब्रा इलाके में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर एक जुलूस निकाला गया था। जुलूस में शामिल लोगों ने इस दौरान कथित तौर पर फिलिस्तीनी झंडे को लहराया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक शख्स बड़े से फिलिस्तीनी झंडे को लहराता हुआ नजर आ रहा है। मोदी कैबिनेट ने ‘चंद्रयान-4’ को दी मंजूरी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को नये चंद्र अभियान ‘चंद्रयान-4’ को मंजूरी दे दी जिसका उद्देश्य भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने तथा उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने के लिए जरूरी टेक्नोलॉजी का विकास करना है। ‘चंद्रयान-4’ अभियान भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को वर्ष 2040 तक चंद्रमा पर उतारने और सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने के लिए आधारभूत टेक्नोलॉजी को विकसित करेगा। भारतीय नौसेना का घातक ड्रोन बंगाल की खाड़ी में क्रैश भारतीय नौसेना को बड़ा नुकसान हुआ है। बुधवार को नौसेना द्वारा अमेरिका से लीज पर लिया गया एमक्यू-9बी सी गार्जियन ड्रोन चेन्नई के पास बंगाल की खाड़ी में गिर गया। ये घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई है। ये ड्रोन चेन्नई के पास अरक्कोणम में नौसेना के हवाई अड्डे आईएनएस राजाली से उड़ान भर रहा था। BJP MLA राजा सिंह पर लगा 3 माह तक बैन तेलंगाना के BJP MLA राजा सिंह पर अगले 3 महीने तक कर्नाटक आने पर रोक लगा दी गई है। ये आदेश बागलकोट जिलाधिकारी द्वारा जारी किया गया है जिसके पुलिस ने आज उनके आवास पर जाकर उन्हें नोटिस दी है। इसके बाद बीजेपी विधायक ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कर्नाटक सरकार के इस फैसले को हिन्दू विरोधी करार दिया है। साथ ही कांग्रेस सरकार को उन्होंने हिंदू विरोधी सरकार कहा है। Ghost प्लेटफॉर्म...जहां के अपराधों से हैरान दुनिया नीदरलैंड का घोस्ट प्लेटफार्म नशीली दवाओं की तस्करी मनी लांड्रिंग और साइबर क्राइम जैसे बड़े अपराधों के लिए जाना जाता है। यहां इसके लिए बकायदा घोस्ट प्लेटफॉर्म बना है जो कई तरह के अपराधों का बड़ा गढ़ है। एक अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन अभियान ने घोस्ट नामक एन्क्रिप्टेड संचार प्लेटफॉर्म को नष्ट कर दिया है जांच के दौरान इस मामले में कई देशों से 51 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। भारत के टॉस हारते ही बदला चेपॉक का इतिहास बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने गुरुवार को चेन्नई के दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के टॉस हारने के साथ ही नया इतिहास बन गया है। दरअसल चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 21 टेस्ट मैचों में यह पहली बार है जब किसी टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अमेरिका में रेट कट से शेयर बाजार में उछाल फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती के बाद शेयर बाजार ने आज 19 सितंबर को लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 83773 और निफ्टी ने 25611 का लेवल छुआ। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 83500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी है ये 25500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज एनर्जी FMCG और ऑटो शेयर्स में ज्यादा तेजी है।