Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-Sep-2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज महाकाल की नगरी उज्जैन आयी है. उज्जैन में उन्होंने कहा कि महाकाल की नगरी उज्जैन में सदियों से संस्कृति और सभ्यता की परंपरा निरंतर अस्तित्व में बनी हुई है। उज्जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार का केंद्र भी रहा है। सफाई मित्र सम्मेलन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने महाकाल मंदिर में दर्शन-पूजन किया। राष्ट्रपति महाकालेश्वर मंदिर के गर्भ गृह के अंदर जाकर महाकाल की पूजा-अर्चना भी की.