Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
17-Oct-2024

1. बीना विधायक के दफ्तर के बाहर पुलिस-कार्यकर्ता आमने सामने मध्य प्रदेश में बीना विधायक निर्मला सप्रे को लेकर सियासत तेज हो गई। गुरुवार 17 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसी निर्मला सप्रे के घर और कार्यालय में पार्टी का झंडा लगाने गए थे लेकिन पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। उन पर वाटर कैनन चलाया है। बीना विधायक निर्मला सप्रे ने विधानसभा को दिए जवाब में खुद को कांग्रेस एमएलए बताया है। 2. मध्य प्रदेश में जनगणना की तारीख घोषित मध्य प्रदेश में 1 जनवरी से जनगणना होगी। जनगणना तक MP पुनर्गठन आयोग की अनुशंसा पर अमल नहीं होगा। सरकार के पास ढाई माह का मौका है इस दौरान पुनर्गठन आयोग की अनुशंसाएं लागू कर सकती है। जनगणना कार्य 2011 से लंबित है। इसके पहले 31 दिसम्बर 2024 तक एमपी में सभी जिलों गांवों शहरों और तहसीलों व वन क्षेत्रों की प्रशासनिक सीमाएं फ्रीज की जाएंगी। सीमा फ्रीज किए जाने की रिपोर्ट राज्य सरकार जनगणना निदेशालय को सौपेंगी. 3.रानी दुर्गावती लोक निर्माण को लेकर कमेटी मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने रानी दुर्गावती लोक निर्माण के लिए मंत्रियों की कमेटी बनाई है। जो दुर्गावती लोक में किए जाने वाले कामों को मंजूरी देगी। साथ ही पर्यटन की दृष्टि से इसे मंच दिलाएगी। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ विजय शाह पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल वन मंत्री रामनिवास रावत संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र लोधी और पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव सदस्य होंगे। 4. प्रदेश में आज महर्षि वाल्मीकि जयंती महर्षि वाल्मीकि जयंती गुरुवार 17 अक्टूबर को प्रदेशभर में मनाया जा रहा है। महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली चित्रकूट में इसके लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यहां कीर्तन भजन के साथ सांस्कृतिक और धार्मिक प्रस्तुतियां भी होंगी। महर्षि वाल्मीकि को मुख्य तौर से रामायण महाकाव्य के रचयिता के रूप में जाना जाता है। यह महाकाव्य संस्कृत में लिखा गया है जो हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में से एक है। 5. CM हेल्पलाइन में 3.39 लाख शिकायतें लंबित मध्य प्रदेश सीएम हेल्पलाइन में 3.39 लाख शिकायतें लंबित हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव 28 अक्टूबर को समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के तहत शिकायतकर्ताओं से बात करेंगे। पिछले कुछ महीनों से लंबित शिकायतों की संख्‍या बढ़ी है। सीएम ने इस पर विभागीय अफसरों और कलेक्टरों से भी बात की है। 6. कृषि मंत्री करा रहे खाद की कालाबाजारी - कांग्रेस मध्य प्रदेश में किसानों को खाद खरीदी में परेशानी को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को PCC में प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश सरकार और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरा है। दोनों ही नेताओं ने आरोप लगाया है कि कृषि मंत्री खाद की कालाबाजारी करवा रहे हैं। 7. दिवाली पर एमपी को केंद्र का तोहफा मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार से एक महत्वपूर्ण वित्तीय राहत मिली है जो दिवाली के मौके पर राज्य सरकार के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। आमतौर पर राज्य को हर महीने केंद्र से लगभग 7000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त होती है लेकिन इस बार यह राशि लगभग दोगुनी होकर 13987 करोड़ रुपये हो गई है। 8. कांग्रेस हारी तो मुंह काला कराएंगे - विधायक मध्य प्रदेश में बुधनी और विजयपुर सीट पर होने वाले उपचुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद घमासान मचना शुरू हो गया है. इस बीच श्योपुर से कांग्रेस विधायक ने बड़ा दावा किया है. कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने भरे मंच से कहा कि विजयपुर सीट पर यदि कांग्रेस हारी तो वह अपना मुंह काला करेंगे और रैली भी निकालेंगे. चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार उपचुनाव की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी हो जाएगी.