Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
17-Jan-2025

पीएम मोदी ने किया ऑटो एक्सपो 2025 का उद्घाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन किया। इस साल ऑटो एक्सपो में रिकॉर्ड 34 ऑटोमोबाइल कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। एक्सपो में प्रधानमंत्री ने रतन टाटा और ओसामु सुजुकी को याद करते हुए कहा कि भारत का ऑटो सेक्टर शानदार और भविष्य के लिए तैयार है। 2: सोने की कीमत बढ़ी चांदी सस्ती। सोने की कीमत में 115 रुपए की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 79299 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 1029 रुपए घटकर 90755 रुपए प्रति किलो रह गई। 3: शेयर बाजार में गिरावट। सेंसेक्स में आज 700 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई और यह 76300 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 150 अंक टूटकर 23100 के स्तर पर पहुंच गया। बैंकिंग और IT सेक्टर के शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। 4: रिलायंस इंडस्ट्रीज का तीसरी तिमाही में मुनाफा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 18540 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया। सालाना आधार पर यह मुनाफा 7.38% बढ़ा है। 5: स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स IPO की धमाकेदार शुरुआत। स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स का IPO पहले दिन 7.15 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में इसे 9.81 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। IPO 16 जनवरी को खुला है और 20 जनवरी तक बोली लगाई जा सकती है।