Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
23-Jan-2025

देश में बड़ा हादसा! देश में बड़ा ट्रेन हादसा बुधवार शाम 4:42 बजे बड़ा ट्रेन हादसा हुआ महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार शाम 4:42 बजे बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। यहां पाचोरा स्टेशन के पास माहेजी और परधाड़े के बीच पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैली। इस दौरान किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन रुकी और घबराए यात्री कूद गए। इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई यात्रियों को कुचल दिया। जलगांव कलेक्टर ऑफिस के मुताबिक हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है। इनमें 7 लोगों की पहचान हो गई है। 6 लोगों की पहचान नहीं हो पाई है जिनमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। 10 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मोदी बोले-हार के डर से आपदा वाले घोषणाएं कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं से कहा- दिल्ली की जनता आपदा का का खेल जान गई है। उनकी पोल खुल गई है। भाजपा की जीत पक्की करने के लिए दिल्ली की जनता निकल पड़ी है। हार के डर से आपदा वाले रोज-रोज नई-नई घोषणा करते हैं। वे नारे लगाते हुए कहते हैं कि फिर आएंगे फिर आएंगे लेकिन जनता कहती है कि फिर खाएंगे फिर खाएंगे। उन्होंने नमो ऐप के जरिए कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कह- 5 फरवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाना है। ठंड कितनी भी हो हमें सुबह से ही मतदान की तीव्रता को पहुंचाना है। चाकू का तीसरा हिस्सा बरामद किया मुंबई पुलिस ने एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किए गए चाकू का तीसरा हिस्सा बरामद किया है। आरोपी शरीफुल ने इसे बांद्रा झील के पास फेंक दिया था। इससे पहले चाकू का एक हिस्सा घटनास्थल से पाया गया था। वहीं 2.5 इंच लंबे चाकू का दूसरा हिस्सा एक्टर के शरीर के अंदर से सर्जरी के दौरान निकाला गया था। जपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पैसे बांट रहे आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने दावा किया है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पैसे बांट रहे हैं। भाजपा के नेता पैसा चादर और जूते बांटते हैं लेकिन चुनाव आयोग शांत बैठा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। संजय सिंह का कहना है कि हमारे AAP कार्यकर्ताओं पर झूठी शिकायतें की जा रही हैं। उन्हें थाने में बैठा लिया जा रहा है। फिर जांच में कुछ भी सामने नहीं आता। ये सब परेशान करने के लिए किया जा रहा है ताकि कार्यकर्ता चुनाव-प्रचार न कर सके। इसरो ने महाकुंभ की सैटेलाइट तस्वीरें शेयर कीं महाकुंभ का आज गुरुवार को 11वां दिन है। सुबह 9 बजे तक 16.98 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक 9.73 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। इसरो ने महाकुंभ की सैटेलाइट से ली गई तस्वीरें शेयर की हैं। ये फोटोज महाकुंभ शुरू होने से पहले की हैं। इसमें परेड ग्राउंड को दिखाया है। शिवालय पार्क की तस्वीरें तीन तारीखों पर ली गई हैं। इसके साथ ही त्रिवेणी संगम की टाइम सीरीज तस्वीरें भी शेयर की गई हैं जिसमें सितंबर 2023 से दिसंबर 2024 तक के अंतर को दिखाया गया है। संगम की भी तस्वीरें ली गई हैं जिनमें गंगा पर बने पीपा पुल भी नजर आ रहे हैं। मिडिल क्लास सरकार का ATM बनकर रह गया दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मिडिल क्लास के लिए मेनिफेस्टो जारी किया। X पर शेयर एक वीडियो में उन्होंने कहा कि मिडिल क्लास टैक्स टेररिज्म का शिकार हो गया है। जब सरकार को जरूरत पड़ती है तो टैक्स का हथियार चला देती है। बदले में मिडिल क्लास को कुछ नहीं मिलता है। मिडिल क्लास सरकार का ATM बनकर रह गया है। जम्मू-कश्मीर के बधाल में रहस्यमयी बीमारी से 17 मौतें जम्मू-कश्मीर के राजौरी के गांव बधाल को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यहां रहस्यमयी बीमारी से 44 दिनों में 3 परिवारों के 17 लोगों की मौत के बाद बुधवार को यह फैसला लिया गया। यहां अब भीड़ इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है। बुधवार को तीन बहनों की तबीयत बिगड़ गई। इन बहनों की उम्र 16 से 22 साल के बीच है और इन्हें राजौरी के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) में भर्ती किया गया। दिल्ली दंगों के आरोपी की जमानत पर जज बंटे दिल्ली दंगों के आरोपी और विधानसभा चुनाव में AIMIM कैंडिडेट ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच में सहमति नहीं बन सकी। बुधवार को हुई सुनवाई में जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ताहिर को जमानत देने के पक्ष में थे जबकि जस्टिस पंकज मित्तल ने याचिका खारिज कर दी। CJI संजीव खन्ना 3 जज की नई बेंच बनाएंगे। 50 हजार लोगों को घर छोड़ने का आदेश अमेरिका के कैलिफोर्निया में पिछले कई हफ्तों से लगी आग एक बार फिर भड़क गई है। इस बार लॉस एंजिलिस के उत्तरी इलाके ह्यूजेस में आग लगी है। बुधवार को लगी आग से करीब 10 हजार एकड़ इलाका जल गया है। आग की वजह 50 हजार लोगों को घर छोड़ने को कहा गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक कास्टिक झील के पास लगी इस आग को बुझाने के लिए 4 हजार फायर फाइटर्स को तैनात किया गया है। यहां 48 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही हैं। CNN के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैल रही है कि इससे हर 3 सेकेंड में एक फुटबॉल मैदान के बराबर इलाका जल रहा है। हरियाणा में मौसम बदल गया हरियाणा में मौसम बदल गया है। बुधवार रात को पलवल महेंद्रगढ़ फरीदाबाद गुरुग्राम और उसके आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। कई जिलों में गुरुवार सुबह बादल छाए। नारनौल और चरखी दादरी में सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। हालांकि दिन चढ़ने के साथ यह छंट गई।