सेंसेक्स का मूल्यांकन 30 महीने के निचले स्तर पर बाजार में निरंतर हो रही बिकवाली से भारत के शेयर बाजार का मूल्यांकन घटकर कम से कम 30 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। वर्तमान में बेंचमार्क सेंसेक्स 21.9 गुना प्राइस टु अर्निंग मल्टीपल (पीई) पर कारोबार कर रहा है जो जून 2022 के बाद सबसे कम है। अगर जून 2022 की अवधि को छोड़ दें तो सेंसेक्स का वर्तमान मूल्यांकन जून 2020 के बाद सबसे कम है। आंकड़ों से पता चलता है कि सेंसेक्स का वर्तमान मूल्यांकन बीते समय में इसके सामान्य मूल्यांकन से काफी कम है। पिछले 8 साल में केवल दो बार ऐसा मौका आया जब सूचकांक का मूल्यांकन कम था। कोविड महामारी के समय मार्च-जून 2020 की अवधि में और जून 2022 में कोरोना खत्म होने के बाद बाजार में तेज गिरावट आई थी। सोने ने ऑल-टाइम हाई बनाया 10 ग्राम ₹80348 का हुआ सोने चांदी के दाम में आज यानी शुक्रवार (24 जनवरी) को तेजी देखने को मिली। सोना आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 309 रुपए बढ़कर 80348 रुपए हो गया। इससे पहले गुरुवार को इसका दाम 80039 रुपए प्रति दस ग्राम था। सोने ने दो दिन पहले 22 जनवरी को 80194 रुपए प्रति दस ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं चांदी का दाम 578 रुपए बढ़कर 91211 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। गुरुवार को चांदी 90633 रुपए पर थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था तब ये 99151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। अमूल कंपनी ने की दूध की कीमतों में 1 रुपए की कमी अमूल कंपनी ने कल से देशभर में दूध की कीमतों में 1 रुपए की कमी की है। वहीं भारत में बजट एयरलाइन इंडिगो को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 2449 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 18.6% की गिरावट हुई है। श्रीलंका ने अडाणी ग्रुप से पावर परचेज एग्रीमेंट खत्म कर लिया श्रीलंका ने अडाणी ग्रुप से पावर परचेज एग्रीमेंट खत्म कर लिया है। सरकार ने मई 2024 में अडाणी विंड पावर कॉम्प्लेक्स से बिजली खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया था। कंपनी 484 मेगावाट के इस विंड पावर कॉम्प्लेक्स को श्रीलंका के मन्नार और पूनरी कोस्टल एरिया में बनाने जा रही है। श्रीलंकन सरकार ने इसी पावर कॉम्प्लेक्स से 0.0826 डॉलर (मौजूदा वैल्यू- करीब 7.12 रुपए) प्रति किलोवाट के रेट से बिजली खरीदने का एग्रीमेंट किया था। AFP ने सोर्सेस के हवाले से इस एग्रीमेंट के केंसिल होने की जानकारी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने बिजली खरीदने से मना किया है प्रोजेक्ट बंद नहीं हुआ है। तीसरी तिमाही में इंडिगो का मुनाफा 18% गिरकर ₹2449 करोड़ भारत में बजट एयरलाइन इंडिगो का संचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 2449 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 18.6% की गिरावट हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही (Q3FY24) में कंपनी को 2998 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ था। वहीं पिछली तिमाही (जुलाई-सितंबर 2024) में कंपनी को 987 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।