Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
01-Feb-2025

सोना 82 हजार रुपए पार 31 दिन में दाम ₹6003 बढ़े आम बजट पेश होने से एक दिन पहले यानी आज (31 जनवरी) सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 862 बढ़कर 82165 रुपए हो गया है। गुरुवार को 10 ग्राम (एक तोला) सोने का दाम 81303 रुपए था। 31 दिसंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 76162 रुपए था। बीते 31 दिन में इसमें 6003 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं 31 दिसंबर को 1 किलो चांदी की कीमत 86017 रुपए थी। इस दौरान इसमें भी 7160 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वित्त मंत्री सीतारमण थोड़ी देर में बजट पेश करेंगी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ देर में लगातार आठवां बजट पेश kar rahi है । सुबह 8:45 बजे वह अपने आवास से वित्त मंत्रालय पहुंचीं। मंत्रालय में आधे घंटे रुकने के बाद वह राष्ट्रपति भवन गईं। वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट की कॉपी सौंपी। राष्ट्रपति ने यहां उन्हें दही चीनी खिलाई। इसके बाद वह संसद भवन पहुंचीं। यहां कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें बजट को मंजूरी दी गई। पिछले चार बजट और एक अंतरिम बजट की तरह ये बजट भी पेपर लेस होगा। बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में तेजी बजट पेश होने से पहले आज यानी 1 फरवरी को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 200 अंक की तेजी के साथ 77710 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की बढ़त है ये 23560 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी और 15 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.73% की तेजी है। 31 जनवरी को इकोनॉमिक सर्वे पेश वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी 31 जनवरी को इकोनॉमिक सर्वे पेश किया। इसके अनुसार FY26 यानी 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के दौरान GDP ग्रोथ 6.3% से 6.8% रहने का अनुमान है। वहीं रिटेल महंगाई अप्रैल-दिसंबर 2024 में 4.9% हो गई। इकोनॉमिक सर्वे बजट से एक दिन पहले पेश किया जाता है। इसमें देश की GDP का अनुमान और महंगाई समेत कई जानकारियां होती है। इससे पता चलता है कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की हालत कैसी है। डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स इसे तैयार करता है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 7 रुपए तक सस्ता 1 फरवरी 2025 से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 7 रुपए तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में अब ये 1797 रुपए का मिलेगा। वहीं मारुति सुजुकी ने अपनी गाड़ियों की कीमतें 32500 रुपए तक बढ़ा दी हैं।