सोनिया के Poor Lady बयान पर PM मोदी का पलटवार सोनिया के Poor Lady बयान पर PM मोदी का पलटवार राहुल ने बोरिंग बताया सोनिया ने बेचारी कहा 18वीं लोकसभा के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सेशन में 59 मिनट का अभिभाषण दिया। उनके इस अभिभाषण पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी पर विवाद हुआ। सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू के लिए बेचारी शब्द इस्तेमाल किया। वहीं राहुल ने भाषण को बोरिंग बताया। राष्ट्रपति भवन के प्रेस सेक्रेटरी ने भी सोनिया गांधी के बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा- विपक्षी सांसदों का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और राष्ट्रपति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। भाजपा ने इसे आदिवासी समाज का अपमान बताया और माफी की मांग की। देश के गरीब परिवार का अपमान करती है कांग्रेस संसद में सोनिया गांधी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को Poor Lady बोलने वाले बयान पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि शाही परिवार ने राष्ट्रपति मुर्मु का अपमान किया है. पीएम मोदी ने कहा कि “शाही परिवार के सदस्य ने कहा कि आदिवासी बेटी ने बोरिंग भाषण दिया है. दूसरी सदस्य तो इससे भी एक कदम आगे बढ़ गई. उन्होंने राष्ट्रपति को Poor thing कहा. गरीब कहा थकी हुई कहा. ये देश के 10 करोड़ आदिवासी भाई बहनों का अपमान है ये देश के हर गरीब परिवार का अपमान है.” केजरीवाल के 8 विधायकों का इस्तीफा पार्टी भी छोड़ी दिल्ली विधानसभा चुनाव से 5 दिन पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के 8 विधायकों ने पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया। इन सभी ने विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने और पार्टी में भ्रष्टाचार को इस्तीफे की वजह बताया। महरौली से दो बार के विधायक नरेश यादव ने कहा AAP का उदय राजनीति से भ्रष्टाचार को मुक्त करने के लिए हुआ था। लेकिन अब पार्टी खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है। यूपी के गाजियाबाद में सिलेंडर लदे ट्रक में आग लगी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार सुबह एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक में LPG सिलेंडर लदे हुए थे। आग लगने के बाद तेज धमाके हुए। स्थानीय लोगों के मुताबिक ब्लास्ट की आवाज दो-तीन किमी दूर तक सुनाई दी। राजस्थान का फतेहपुर मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा iMD ने शनिवार को देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों यानी जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान का न्यूनतम तापमान 5 से 12 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया है। जबकि बिहार ओडिशा नगालैंड समेत 12 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते लद्दाख हिमाचल प्रदेश समेत 12 राज्यों में बारिश के भी आसार हैं। 60 वर्षीय व्यक्ति की जान गई; राज्य में 140 एक्टिव केस महाराष्ट्र के पुणे पिंपरी चिंचवाड़ और दूसरे इलाकों में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) के मामले बढ़कर 140 हो गए हैं। इनमें से 20 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। 29 जनवरी को 3 केस सामने आए थे। शुक्रवार को एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। 30 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग के जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में GB सिंड्रोम के कारण शुक्रवार को सिंहगढ़ रोड के धायरी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इससे पहले पिंपले गुरव में 36 साल के व्यक्ति पुणे में 56 साल की महिला और सोलापुर में 40 साल के व्यक्ति की मौत हो चुकी है। फडणवीस-शिंदे की गिरफ्तारी की साजिश- SIT गठित महाराष्ट्र सरकार ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली महा विकास अघाड़ी सरकार ने विपक्ष के तत्कालीन नेता देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को झूठे मामले में फंसाकर गिरफ्तार करने की साजिश रची थी। इसी संबंध में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री शंभुराजे देसाई ने विधानसभा में घोषणा की कि इस जांच की जिम्मेदारी मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी को सौंपी गई है। सोना पहली बार 82 हजार रुपए पार 10 ग्राम सोने की कीमत पहली बार 82 हजार रुपए के पार चली गई है। शुक्रवार को सोना 862 से बढ़कर 82165 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 31 दिन में इसके दाम 6003 रुपए बढ़ चुके हैं। वहीं चांदी 7160 रुपए बढ़कर 93177 रुपए प्रति किलो हो गई है। अमेरिका के फिलाडेल्फिया में प्लेन क्रैश अमेरिका के पेंसिलवेनिया राज्य के फिलाडेल्फिया में शनिवार सुबह एक छोटा मेडिकल विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक फिलाडेल्फिया से मिसौरी जा रहे प्लेन में 6 लोग सवार थे। इनमें दो डॉक्टर दो पायलट एक मरीज और एक फैमिली मेंबर शामिल था। हादसे में सभी लोगों के मारे जाने की आशंका है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक लियरजेट 55 नाम के इस विमान ने शाम 6:30 (स्थानीय समय) पर नॉर्थ-ईस्ट फिलाडेल्फिया एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। महज 30 सेकेंड बाद 6.4 किलोमीटर (4 मील) दूर जाकर यह क्रैश हो गया। यूरोप में दक्षिणपंथी पार्टियों के समर्थन में उतरे मस्क अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन और टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क पर यूरोप की सियासत में दखलअंदाजी करने का आरोप लग रहा है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स मस्क यूरोप की मुख्य पार्टियों को चुनौती दे रहे हैं। वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का इस्तेमाल करके जर्मनी की AFD और ब्रिटेन की रिफॉर्म पार्टी पर दांव लगा रहे हैं। इससे यहां यथास्थिति को चुनौती मिल रही है। पिछले हफ्ते शनिवार को मस्क ने AFD पार्टी की एक रैली को संबोधित किया।