Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
04-Feb-2025

🟢 शेयर बाजार में उछाल! सेंसेक्स में 700 अंकों की तेजी आज 4 फरवरी को सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा चढ़कर 77900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 200 अंकों की तेजी देखने को मिली और यह 23560 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में बढ़त जबकि निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में तेजी आई। इस दौरान ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.20% की तेजी दर्ज की गई। 🟢 डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर का शेयर फ्लैट लिस्टिंग के साथ डेब्यू स्टॉक एक्सचेंज पर आज डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर का IPO फ्लैट लिस्ट हुआ। NSE पर यह अपने इश्यू प्राइस ₹402 पर ही लिस्ट हुआ जबकि BSE पर 1.27% गिरकर ₹396.90 पर लिस्ट हुआ। यह IPO कुल 1.49 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 🟢 टाटा केमिकल्स को बड़ा झटका ₹21 करोड़ का घाटा टाटा केमिकल्स को इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में ₹21 करोड़ का नुकसान हुआ जबकि एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी को ₹194 करोड़ का प्रॉफिट हुआ था। इस दौरान कंपनी का राजस्व 4% घटकर ₹3590 करोड़ रह गया। 🟢 8 फरवरी को RBI बोर्ड को संबोधित करेंगी वित्त मंत्री बजट 2025-26 पेश होने के बाद 8 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बोर्ड को संबोधित करेंगी। इस बैठक में वे देश की आर्थिक नीतियों और आगामी कदमों की जानकारी देंगी। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के नतीजों पर भी चर्चा होगी। 🟢 सोने में ऐतिहासिक तेजी 2025 में अब तक ₹6500 महंगा सोना लगातार महंगा होता जा रहा है! इस साल अब तक सोने के दाम ₹6500 बढ़ चुके हैं। विशेषज्ञों के अनुसार दिवाली तक सोने के दाम नए रिकॉर्ड बना सकते हैं। फिलहाल MCX पर सोने की कीमत ₹83721 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है जबकि दिल्ली के सर्राफा बाजार में यह ₹86232 के उच्चतम स्तर पर है।