Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
04-Feb-2025

पाकिस्तान में कराची के पुराने गोलिमार क्षेत्र के हिंदू श्मशान घाट में वर्षों से अस्थि कलशों में रखीं 400 हिंदू मृतकों की अस्थियां सोमवार (3 फरवरी) को अमृतसर के वाघा-अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंचीं। ये अस्थियां करीब 8 साल से श्मशान में रखी थीं। परिजन को इन्हें गंगा में प्रवाहित करने का इंतजार था। महाकुंभ योग में भारत का वीजा मिलने के बाद रविवार (2 फरवरी) को कराची के श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष प्रार्थना सभा हुई। इसके बाद परिजन ने अस्थियों को अंतिम विदाई दी ताकि मोक्ष के लिए इन्हें गंगा में विसर्जित किया जा सके। अमेरिका ने 205 भारतीयों को वापस भेजा अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। सोमवार को अमेरिका से अवैध अप्रवासियों को लेकर एक सैन्य विमान भारत के लिए रवाना हुआ। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक US एयरफोर्स का C-17 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट अवैध अप्रवासियों को लेकर भारत के लिए उड़ान भर चुका है। इसे पहुंचने में कम से कम 24 घंटे लगेंगे। विमान के उड़ान भरने का समय भी नहीं बताया। दरअसल ट्रम्प ने अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन करने का वादा किया था। इसके बाद इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इन्फोर्समेंट (ICE) ने 15 लाख अवैध अप्रवासियों की लिस्ट तैयार की जिसमें 18000 भारतीय भी हैं। यूपी में 2 मालगाड़ियां टकराईं दोनों लोको पायलट गंभीर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दो मालगाड़ियों में भिड़ंत हो गई। एक मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी थी तभी पीछे से दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आगे खड़ी मालगाड़ी का इंजन और गार्ड का डिब्बा ट्रैक से नीचे जा गिरे। हादसे में दोनों ट्रेनों के लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार सुबह करीब 8 बजे DFC यानी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर हुई। इस ट्रैक पर सिर्फ मालगाड़ियां ही चलती हैं। ऐसे में यात्री ट्रेनों पर घटना का असर नहीं हुआ। रेलवे के सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। महाकुंभ में अब तक 37 करोड़ ने डुबकी लगाई महाकुंभ में अब तक 37 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं। आज सुबह 8 बजे तक 30 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। कल यानी वसंत पंचमी पर 2.33 करोड़ लोगों ने स्नान किया। महाकुंभ का आज 23वां दिन है। इसकी शुरुआत 13 जनवरी से हुई थी। आज भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भी पहुंच रहे हैं। सीएम योगी उनके साथ संगम जाएंगे। 5 फरवरी को पीएम मोदी आ रहे हैं ऐसे में योगी हेलीपैड से लेकर अरैल और संगम नोज तक की व्यवस्था को देखेंगे। महाराष्ट्र के सरकारों ऑफिसों में मराठी अनिवार्य महाराष्ट्र सरकार ने गवर्नमेंट और सेमी-गवर्नमेंट ऑफिसों में हर तरह के संवाद के लिए मराठी को अनिवार्य कर दिया है। आदेश के मुताबिक सभी नगरीय निकायों सरकारी निगमों और सहायता प्राप्त संस्थानों में भी मराठी का इस्तेमाल जरूरी होगा। यह नियम पूरे राज्य में निर्देश बोर्ड और डॉक्यूमेंटेशन पर भी लागू किया गया है। राज्य के योजना विभाग ने 3 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अगर कोई अधिकारी इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। रमेश बिधूड़ी के बेटे ने साइलेंस पीरियड का उल्लंघन किया दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। ठीक एक दिन पहले CM आतिशी ने आरोप लगाया कि BJP के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के गुंडे कालकाजी विधानसभा में लोगों को धमका रहे हैं। जिसमें पुलिस भी उनका साथ दे रही है। अपने आरोप को साबित करने के लिए AAP ने X पर कई वीडियो शेयर किए हैं। एक पोस्ट में AAP ने लिखा- ये रमेश बिधूड़ी का बेटा सुशांत है जो कि कालकाजी विधानसभा में साइलेंट पीरियड के दौरान झुग्गियों में लोगों को खुलेआम धमका रहा है। सोनिया गांधी-पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस भाजपा सांसदों ने सोमवार को कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति मुर्मू पर किए सोनिया और पप्पू यादव के कमेंट पर नोटिस दिया गया है। भाजपा के नोटिस में लिखा गया- सोनिया गांधी-पप्पू यादव ने सर्वोच्च पद की गरिमा को कम करने के इरादे से भारत के राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक और निंदनीय शब्दों का उपयोग किया है। इसलिए संसदीय विशेषाधिकार नैतिकता और मर्यादा के उल्लंघन का नोटिस पेश किया। दुर्लभ खनिज के बदले यूक्रेन की मदद करेगा अमेरिका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन को युद्ध में मदद जारी रखने के बदले रेयर अर्थ मटेरियल (दुर्लभ मृदा संसाधन) को लेकर एक समझौता करने की बात कही। AP न्यूज के मुताबिक सोमवार को ट्रम्प ने ओवल ऑफिस में मीडिया से कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन को अपने यूरोपीय सहयोगियों के मुकाबले ज्यादा सैन्य और आर्थिक सहायता भेजी है। राजस्थान-उत्तर प्रदेश समेत 9 राज्यों के 20 जिलों में बारिश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से देश के उत्तरी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। राजस्थान-उत्तर प्रदेश समेत 9 राज्यों के 14 जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। वहीं पूर्वोत्तर के राज्य बंगाल ओडिशा असम सिक्किम में कोहरा छाया है। उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर लद्दाख उत्तराखंड में बारिश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। राज्य सरकार ने टूरिस्ट को इन इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है।