Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
05-Feb-2025

शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार आज शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स 50 अंकों की गिरावट के साथ 78500 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी में 20 अंकों की बढ़त रही और यह 23760 पर बंद हुआ। BSE स्मॉल कैप इंडेक्स 650 अंकों की तेज़ी के साथ 50480 पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में गिरावट और 12 में बढ़त रही जबकि निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में बढ़त और 24 में गिरावट रही। इस बार रेपो रेट में 0.25% की कटौती हो सकती है इस बीच रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की तीन दिवसीय बैठक आज से शुरू हो गई है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में ब्याज दरों पर फैसला 7 फरवरी को लिया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार रेपो रेट में 0.25% की कटौती हो सकती है जिससे यह 6.25% पर आ सकता है। तीसरी तिमाही में ₹1188 करोड़ का मुनाफा वहीं टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में ₹1188 करोड़ का मुनाफा हुआ है जो सालाना आधार पर 10% अधिक है। कंपनी का रेवेन्यू भी 5% बढ़कर ₹15391 करोड़ हो गया। हालांकि पिछले छह महीनों में टाटा पावर के शेयरों में 17% की गिरावट दर्ज की गई है। सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹8538.3 प्रति ग्राम हो गई जिसमें ₹1170 की बढ़त हुई है। 22 कैरेट गोल्ड भी ₹7828.3 प्रति ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में गिरावट आई और यह ₹101500 प्रति किलो हो गई जो ₹1000 कम है। सरकार नया इनकम टैक्स बिल संसद में पेश कर सकती सरकार 6 फरवरी को नया इनकम टैक्स बिल संसद में पेश कर सकती है। खबरों के मुताबिक इस बिल में टैक्स कानून के 3 लाख शब्द हटाए जा सकते हैं जिससे इसे सरल बनाया जाएगा। इस बदलाव से टैक्स दायरा बढ़ाने और सिस्टम को प्रभावी बनाने पर फोकस रहेगा।