Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
07-Feb-2025

लोन सस्ते हो सकते हैं मौजूदा EMI भी घटेगी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने ब्याज दरों को 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया है। अब आपके सभी लोन सस्ते हो सकते हैं और EMI भी घटेगी। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सुबह 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) में लिए फैसलों की जानकारी दी।RBI ने मई 2020 में आखिरी बार रेपो रेट में 0.40% की कटौती की थी और इसे 4% कर दिया था। हालांकि मई 2022 में रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू किया जो कि मई 2023 में जाकर रुका। इस दौरान रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 2.50% की बढ़ोतरी की और इसे 6.5% तक पहुंचा दिया था। इस तरह से 5 साल बाद रेपो रेट घटाया गया है। निफ्टी 50 अंक नीचे 23550 पर कारोबार कर रहा हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार (7 फरवरी) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में करीब 200 अंक की गिरावट है यह 77850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी करीब 50 अंक नीचे 23550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में तेजी और 25 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल में 1.35% कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.54% और ऑटो में 0.32% की मामूली तेजी है। वहीं FMCG में 1.45% मीडिया में 1.36% निफ्टी बैंक में 0.49% में सबसे ज्यादा गिरावट है। SBI का मुनाफा 84% बढ़कर ₹16891 करोड़ हुआ देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 16891.44 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 84.32% की बढ़ोतरी हुई है। सोने का दाम 44 रुपए गिरकर 84613 रुपए लगातार तीन दिन ऑल टाइम हाई पर बंद होने के बाद गुरुवार (6 फरवरी) को सोने के दाम में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 44 रुपए गिरकर 84613 रुपए पर बंद हुआ। रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 का स्पेशल एडिशन लॉन्च भारतीय टू-व्हीलर मेकर रॉयल एनफील्ड ने आइकॉन मोटोस्पोर्ट्स के साथ मिलकर मिडिल-वेट कैटेगरी की बाइक शॉटगन 650 का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी लिमिटेड एडिशन बाइक की सिर्फ 100 यूनिट ही बनाएगी। इसमें से सिर्फ 25 ही भारतीय बाजार में बेची जाएंगी।