Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
07-Feb-2025

दिल्ली चुनाव के नतीजों से पहले बड़ी हलचल केजरीवाल ने भाजपा पर खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नाम लिए बिना भाजपा पर कैंडिडेट्स की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने कहा कि उनके विधायकों को फोन पर 15-15 करोड़ के ऑफर आ रहे हैं। केजरीवाल के आरोपों पर भाजपा ने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। भाजपा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आरोप वापस लें वरना पार्टी लीगल एक्शन लेगी। कैथल में शादी के कार्ड पर डल्लेवाल की फोटो छपवाई पंजाब-हरियाणा खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन 74वें दिन में प्रवेश कर गया है। वहीं हरियाणा से किसान अपने खेतों से पानी और अब गंगाजल लेकर मोर्चे पर पहुंच रहे हैं। किसानों का मानना ​​है कि इसे पीने से डल्लेवाल के शरीर को ताकत मिलेगी। दूसरी ओर कैथल निवासी विक्रम की 16 फरवरी को शादी है। उन्होंने अपनी शादी के कार्ड पर जगजीत सिंह डल्लेवाल की तस्वीर छपवाई है। मोर्चे पर पहुंचकर उन्होंने खुद डल्लेवाल को यह कार्ड दिया और शादी में आने का निमंत्रण दिया। रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 0.25% घटाकर 6.25% की रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने ब्याज दरों को 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया है। अब आपके सभी लोन सस्ते होंगे और EMI भी घटेगी। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सुबह 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) में लिए फैसलों की जानकारी दी। RBI ने मई 2020 में आखिरी बार रेपो रेट में 0.40% की कटौती की थी और इसे 4% कर दिया था। हालांकि मई 2022 में रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू किया जो कि मई 2023 में जाकर रुका। इस दौरान रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 2.50% की बढ़ोतरी की और इसे 6.5% तक पहुंचा दिया था। इस तरह से 5 साल बाद रेपो रेट घटाया गया है। शुक्रवार को संगम में श्रद्धालुओं की भीड़ महाकुंभ का आज 26वां दिन है। शुक्रवार को संगम में श्रद्धालुओं की भीड़ है। कल यानी शनिवार और रविवार को और भीड़ बढ़ सकती है। इसे देखते हुए प्रशासन फिर अलर्ट हो गया। भीड़ की निगरानी की जा रही है। संगम पर श्रद्धालुओं को रुकने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस स्नान कर चुके लोगों को वहां से निकाल रही है ताकि एक जगह भीड़ इकट्‌ठा न हो। वाहनों की प्रयागराज शहर में एंट्री हो रही है। हालांकि भीड़ के हिसाब से पुलिस प्लान में बदलाव कर रही है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मो. खान भी गुरुवार देर रात प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने कहा-महाकुंभ भारत का प्रतीक ही नहीं बल्कि यह पूरे भारत को अपने में समेटे हुए हैं। मध्य प्रदेश-राजस्थान में हवा चली ठंड बढ़ी मध्यप्रदेश राजस्थान बिहार और झारखंड में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते हिमालय के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। इससे मध्य भारत में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। MP UP बिहार राजस्थान में पारा 2 से 5° तक घट गया है। हिमाचल प्रदेश में 5 दिन तक बारिश बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट है। 3 जिले कोल्डवेव की चपेट में रह सकते हैं। वहीं असम में बने साइक्लोनिक सर्कुलेश से अरुणाचल प्रदेश मेघालय और असम में बारिश हो सकती है। मरने वालों की संख्या 6 हुई कुल 173 मामले महाराष्ट्र के पुणे जिले में 63 साल के व्यक्ति की मौत के बाद गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) से मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। GBS के 3 नए मरीज सामने आने के बाद पुणे पिंपरी चिंचवाड़ और दूसरे इलाकों में इनकी संख्या बढ़कर 173 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि बुखार और पैरों में कमजोरी की शिकायत के बाद बुजुर्ग को सिंहगढ़ रोड क्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि उन्हें GB सिंड्रोम है। गुरुवार को इस्केमिक स्ट्रोक के कारण उनकी मौत हो गई। अमेरिका में अवैध अप्रवासी भारतीयों को ट्रैकर लगाए अमेरिका से डिपोर्ट हो रहे भारतीय प्रवासियों की वापसी के बाद कई नए खुलासे हो रहे हैं। अमेरिका ने अब तक बिना वैध दस्तावेज वाले 20407 भारतीयों को चिह्नित किया है।इन सभी को अवैध भारतीय अप्रवासी कहा जाता है। ये अंतिम बेदखली आदेश (फाइनल रिमूवल ऑर्डर) के इंतजार में हैं।इनमें से 2467 भारतीय इमिग्रेशन एंड कस्टम एनफोर्समेंट (ICE) के डिटेंशन सेंटर्स में कैद थे। इन्हीं में से 104 को हाल में भारत डिपोर्ट किया गया। इसके अलावा 17940 भारतीय ऐसे हैं जो बाहर हैं इनमें से कई भारतीयों के पैरों में डिजिटल ट्रैकर (एंकल मॉनीटर) लगाए गए हैं। ICE इनकी लोकशन चौबीसों घंटे ट्रैक करती है। ये लोग निर्धारित लोकेशन से बाहर नहीं जा सकते हैं। ट्रम्प ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट पर प्रतिबंध लगाए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया। ट्रम्प ने ये कदम इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योव गैलेंट के खिलाफ ICC की तरफ से जारी अरेस्ट वारंट के बाद उठाया है। ट्रम्प ने आदेश में कहा कि अमेरिका और इजराइल इस कोर्ट के सदस्य नहीं हैं और न ही इसे मान्यता देते हैं