Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
08-Feb-2025

गौतम अडाणी के बेटे ने लिए सात फेरे अडाणी ने कहा माफी चाहता हूं जीत अडाणी और दिवा ने 7 फेरे लिए अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी के छोटे बेटे जीत अडाणी शुक्रवार को दिवा जैमिन शाह के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इस मौके पर गौतम अडाणी ने 10 हजार करोड़ के दान का ऐलान किया। जीत और दिवा की सगाई मार्च 2023 में हुई थी। दिवा का परिवार सूरत में हीरा कारोबार से जुड़ा है। गौतम अडाणी ने शादी की तस्वीरें X पर शेयर कीं। उन्होंने लिखा- परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ। यह एक छोटा अत्यंत निजी समारोह था इसलिए हम चाहकर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं। मैं आप सभी से बेटी दिवा और जीत के लिए स्नेह और आशीष का हृदय से आकांक्षी हूं। ब्राजील में इमरजेंसी लैंडिग के दौरान बस से टकराया प्लेन ब्राजील के साओ पाउलो में शुक्रवार को प्लेन क्रैश में 2 लोगों की मौत हो गई है। 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। रॉयटर्स के मुताबिक हादसा स्थानीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर हुआ। किंग एयर F90 प्लेन प्लेन इमरजेंसी लैंडिग की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक लैंडिंग के बाद प्लेन एक बस से जा टकराया। इसके बाद प्लेन में आग लग गई जिसमें 2 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं बस में बैठी एक महिला प्लेन के मलबे से टकराने की वजह से गंभीर तौर पर घायल हो गई है। इसके अलावा एक बाइक सवार शख्स में मलबे की चपेट में आने से गंभीर तौर पर घायल है। महाकुंभ का 27वां दिन नया ट्रैफिक प्लान लागू महाकुंभ का शनिवार को 27वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 40.68 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। अभी मेला 18 दिन और चलेगा। आज संगम पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रहेगी। रविवार को भी लोगों का आना ज्यादा रहेगा। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। संगम पर श्रद्धालुओं को रुकने नहीं दिया जा रहा। पुलिस स्नान कर चुके लोगों को वहां से निकाल रही है। वाहनों की प्रयागराज शहर में एंट्री हो रही है। विधानसभा चुनाव में वोटर्स लिस्ट में फर्जीवाड़ा हुआ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में फर्जी तरीके से वोटर्स जोड़े जाने का आरोप लगाया है। राहुल ने दिल्ली में शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत और NCP-SP सांसद सुप्रिया सुले के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी हुई। वोटर लिस्ट में नए मतदाता जोड़े गए ताकि भाजपा की जीत हो सके। राहुल ने इलेक्शन कमीशन से वोटर्स का डेटा मांगा है। उद्धव ठाकरे का भाजपा-शिंदे को चैलेंज महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) के कुछ सदस्यों के एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने की खबरों पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि हम आपको (शिवसेना और भाजपा) दिखाएंगे कि असली शिवसेना कौन सी है। अगर आप हमें तोड़ने की कोशिश करेंगे तो हम आपका सिर फोड़ देंगे। ठाकरे ने कहा- अगर आप (एकनाथ शिंदे और भाजपा) मर्द की औलाद हैं तो ED CBI आयकर और पुलिस को एक तरफ रख दें और हमारे साथ आकर लड़ें। मोदी 12 फरवरी से 2 दिन के अमेरिकी दौरे पर PM मोदी 12 और 13 फरवरी को अमेरिका दौरे पर रहेंगे। वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के न्योते पर अमेरिका जा रहे हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद मोदी की यह पहली मुलाकात होगी। मोदी फ्रांस की यात्रा खत्म करने के बाद 12 फरवरी की शाम को वॉशिंगटन डीसी पहुंचेंगे। वे 14 फरवरी तक रहेंगे। PM इस दौरान अमेरिकी बिजनेसमैन और भारतवंशी समुदाय से भी मुलाकात कर सकते हैं। बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई देश के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मध्य प्रदेश में 30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल रही हैं। इससे दिन और रात के पारे में 5 डिग्री तक की गिरावट हुई। इंदौर ग्वालियर जबलपुर और उज्जैन ठंडे रहे। भोपाल में एक ही दिन में पारा 4.4 डिग्री लुढ़ककर 23.2 डिग्री पर आ गया। यह प्रदेश में सबसे कम तापमान रहा। नए इनकम टैक्स बिल को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को नए इनकम टैक्स बिल को मंजूरी दे दी। इसे सोमवार को लोकसभा में पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बिल टैक्सेशन सिस्टम में सुधार के लिए एक बड़ा सुधार ला सकता है। नए इनकम टैक्स बिल को अक्सर डायरेक्ट टैक्स के तौर पर देखा जाता है। इसका मोटिव मौजूदा टैक्स स्ट्रक्चर सिस्टम में सुधार लाना है। इसे और ज्यादा व्यवस्थित और ट्रांसपेरेंट बनाना है। इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी।