अंतर्राष्ट्रीय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की 27 साल बाद वापसी पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे सुशासन और विकास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास के सिद्धांत पर काम किया गया जिसके कारण जनता का विश्वास भाजपा पर बना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छल-कपट लंबे समय तक नहीं चल सकते और भाजपा ने हमेशा जनता के हित में काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली का विकास सिर्फ भाजपा से ही संभव है और इसलिए जनता ने भाजपा को समर्थन दिया