कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 150 अंक की गिरावट आज के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 150 अंक की गिरावट के साथ 75780 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी में 50 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 22880 के स्तर पर पहुंच गया। इस गिरावट में ऑटो सेक्टर का प्रदर्शन सबसे खराब रहा जिसमें 0.78% की गिरावट देखी गई। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में गिरावट और 13 में बढ़त देखी गई वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में 28 गिरावट में रहे। इस बीच अजाक्स इंजीनियरिंग लिमिटेड का शेयर आज अपने इश्यू प्राइस ₹629 से 8.43% की गिरावट के साथ ₹576 पर NSE पर लिस्ट हुआ जबकि BSE पर यह ₹593 पर लिस्ट हुआ। इस IPO को 6.06 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था जिसमें रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी 1.94 गुना QIB श्रेणी में 13.04 गुना और NII कैटेगरी में 6.46 गुना रही। अभूतपूर्व योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया रिलायंस इंडस्ट्रीज की बात करें तो बीते हफ्ते कंपनी की मार्केट वैल्यू ₹67527 करोड़ घटकर ₹16.47 लाख करोड़ हो गई। वहीं रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन नीता अंबानी को अमेरिका की मैसाचुसेट्स गवर्नर मौरा हीली ने गवर्नर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। उन्हें शिक्षा स्वास्थ्य खेल कला संस्कृति और महिला सशक्तिकरण में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। फास्टैग उपयोगकर्ताओं के लिए कल 17 फरवरी से नए नियम लागू फास्टैग उपयोगकर्ताओं के लिए कल 17 फरवरी से नए नियम लागू हो जाएंगे। अब यदि आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो जाता है और आप टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद रिचार्ज करते हैं तो भुगतान स्वीकार नहीं होगा और आपको दोगुना टोल देना होगा। इससे बचने के लिए फास्टैग को रीड होने से 60 मिनट पहले या रीड होने के 10 मिनट के भीतर रिचार्ज करने की सलाह दी गई है। भारत टेक्स 2025 कार्यक्रम में लिया हिस्सा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत टेक्स 2025 कार्यक्रम में हिस्सा लिया और टेक्सटाइल क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि देश का टेक्सटाइल और अपैरल एक्सपोर्ट 3 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है जिसे 2030 तक 9 लाख करोड़ रुपए तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री ने टेक्सटाइल क्षेत्र में परंपरा और आधुनिकता के संतुलन को भारत की शक्ति बताया और इसे एक मेगा ग्लोबल टेक्सटाइल इवेंट के रूप में विकसित होते देखने पर संतोष व्यक्त किया।