1. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़तहफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 74450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यह दिन के निचले स्तर से 400 अंक ऊपर है। निफ्टी में भी 50 अंकों की तेजी के साथ 22600 का स्तर देखा गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 में बढ़त और 16 में गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में रिलायंस टाटा मोटर्स एक्सिस बैंक और अडाणी पोर्ट्स शामिल हैं जबकि इंडसइंड बैंक इंफोसिस और NTPC में गिरावट आई। 2. L&T ने महिला कर्मचारियों के लिए पीरियड लीव की घोषणा कीलार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने महिला कर्मचारियों के लिए हर महीने एक दिन की पीरियड लीव देने का फैसला किया है। चेयरमैन एस.एन. सुब्रह्मण्यन ने महिला दिवस से पहले इस पहल की घोषणा की। इस फैसले से कंपनी की 5400 से अधिक महिला कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। L&T इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में ऐसा करने वाली पहली कंपनी बन गई है। 3. जियोस्टार 1100 कर्मचारियों की करेगी छंटनी वायाकॉम18 और वॉल्ट डिज्नी के मर्जर के बाद जियोस्टार 1100 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी ने यह कदम ओवरलैपिंग रोल्स को समाप्त करने के लिए उठाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार छंटनी की प्रक्रिया जून तक जारी रह सकती है और यह मुख्य रूप से डिस्ट्रीब्यूशन फाइनेंस कॉमर्शियल और लीगल डिपार्टमेंट्स को प्रभावित करेगी। प्रभावित कर्मचारियों को एक साल तक की सैलरी दी जाएगी। 4. महिलाओं के लिए 7 बेहतरीन निवेश विकल्प अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर महिलाओं के लिए उच्च रिटर्न और फाइनेंशियल सिक्योरिटी देने वाले स्मार्ट इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस पर विचार करें। सही प्लानिंग से न केवल सेविंग्स बढ़ेंगी बल्कि एक मजबूत फाइनेंशियल बैकअप भी तैयार होगा। महिलाओं के लिए फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस जरूरी है और सही निवेश योजनाएं इसमें सहायक साबित हो सकती हैं। 5. ब्रिटानिया के CEO रंजीत कोहली ने दिया इस्तीफा ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के CEO और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रंजीत सिंह कोहली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे सितंबर 2022 में कंपनी के CEO बने थे। बेहतर अवसरों की तलाश में उन्होंने कंपनी छोड़ने का फैसला लिया है। उनका कार्यकाल 14 मार्च को समाप्त होगा।