रेल हादसे को लेकर हिंसा संसद के बाहर फेंके गए बम साल 2023 के रेल हादसे को लेकर ग्रीस में हिंसा ग्रीस के दो शहरों में शुक्रवार को 2023 में हुए रेल हादसे को लेकर हिंसा भड़क गई। हिंसा के दौरान राजधानी एथेंस में संसद के बाहर बम फेंके गए। पुलिस ने हिंसक प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और स्टन ग्रेनेड दागे और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। वहीं प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पेट्रोल बम फेंके। ग्रीस की संसद में शुक्रवार को रेल हादसे को लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। हालांकि विपक्ष का प्रस्ताव फेल हो गया। इसके बाद हादसे पर राजनीतिक जवाबदेही की मांग करते हुए देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। पुलिस की मौजूदगी में अजमेर के मॉल-बाजारों में जमकर तोड़फोड़ पुष्कर में सीनियर एडवोकेट पुरुषोत्तम जाखेटिया की हत्या के विरोध में आज अजमेर पुष्कर नसीराबाद और ब्यावर बंद है। पुलिस की मौजूदगी में अजमेर के सिटी स्क्वॉयर मीराज मॉल और दुकानों में वकीलों ने जमकर तोड़फोड़ की। बंद के दौरान मुठ्ठी भर पुलिस के जवान वकीलों को रोकने में असफल रहे। अजमेर रेलवे स्टेशन के सामने होटल और दुकान खुली देख वकील भड़क गए। उन्होंने दुकान-होटल की जाली पर डंडे मारे। दुकानों के सामान भी फेंक दिए। इस दौरान कुछ वकील गुस्साए साथियों को शांत कराते भी नजर आए। एअर इंडिया ने व्हीलचेयर देने से मना किया दिल्ली एयरपोर्ट पर 82 साल की बुजुर्ग महिला को एअर इंडिया ने व्हीलचेयर देने से मना कर दिया। वह इसके लिए एक घंटे तक इंतजार करती रहीं। फिर काफी दूर तक चलना पड़ा। बाद में एयरलाइन के काउंटर के पास गिर गईं। गिरने से महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। लेकिन वहां मौजूद किसी भी स्टाफ ने मदद नहीं की। अब वे दो दिन से ICU में भर्ती हैं। देश में पहली बार महिलाएं संभालेंगी PM की सिक्योरिटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गुजरात के नवसारी पहुंचे। यहां उन्होंने लखपति दीदियों से बात की। इसके बाद वे वानसी बोरसी गांव में करीब डेढ़ लाख लखपति दीदियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पीएम के इस मेगा इवेंट की खास बात ये है कि महिला दिवस के मौके पर केवल महिला पुलिसकर्मियों का सिक्योरिटी कवर तैनात किया गया है। ऐसा देश में पहली बार हो रहा है। 2165 कांस्टेबल 187 इंस्पेक्टर 61 सब-इंस्पेक्टर 19 डीएसपी पांच डीएसपी एक आईजी और एक एडीजी PM के हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की सिक्योरिटी का जिम्मा संभालेंगी। अलवर में कॉलेज स्टूडेंट पर 8 कुत्तों ने किया अटैक राजस्थान में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिल है। अलवर में एक कॉलेज स्टूडेंट पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। उसे सड़क पर गिराया और शरीर पर जगह-जगह काट लिया। परिवार को आरोप है कि हमला एक महिला सरकारी टीचर के कारण हुआ है। वो गली के कुत्तों को खाना देती है इस कारण यहां कुत्तों का झुंड बढ़ता जा रहा है। स्टूडेंट पर 8 कुत्तों ने अटैक किया था। घटना शुक्रवार (7 मार्च) शाम करीब 6 बजे जेके नगर की है। अलवर के नजदीक खैरथल में भी करीब दो महीने पहले कुत्तों के हमले में 6 बच्चे घायल हो गए थे। इनमें एक नाबालिग बच्ची की मौत भी हो गई थी। देश के 9 राज्यों में तेजी से गर्मी बढ़ेगी देश में अब मौसम का हाल बदलने वाला है। आने वाले दो दिनों में MP-UP समेत देश के 9 राज्यों में तेजी से गर्मी बढ़ेगी। निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अफगानिस्तान के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। यह 9 मार्च की रात को जम्मू-कश्मीर पहुंचेगा। व्हाइट हाउस में ट्रम्प के सामने ही भिड़ गए मस्क-रुबियो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मौजूदगी में DOGE चीफ इलॉन मस्क और विदेश मंत्री के बीच गुरुवार को कैबिनेट मीटिंग के दौरान बहसबाजी हुई। यह दावा न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में किया गया है। इस मौके पर 20 से ज्यादा लोग थे। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच स्टाफ कटौती के मुद्दे पर बहस हुई। मस्क ने बैठक में विदेश मंत्री पर आरोप लगाया कि वे अपने विभाग में स्टाफ की संख्या में कटौती नहीं कर पाए हैं। इस पर रुबियो ने कहा कि मस्क झूठ बोल रहे हैं।