Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
11-Mar-2025

CM का औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को समर्थन फडणवीस का औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को समर्थन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छत्रपति संभाजीनगर जिले के खुल्दाबाद से मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग का समर्थन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब यही चाहते हैं लेकिन आपको इसे कानून के दायरे में करना होगा क्योंकि यह एक संरक्षित स्थल है। कुछ साल पहले कांग्रेस के शासनकाल में इस स्थल को ASI के संरक्षण में रखा गया था। बजट सत्र का दूसरा फेज सोमवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ संसद के बजट सत्र का दूसरा फेज सोमवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- देशभर में वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं। पूरा विपक्ष बस यही कह रहा है कि वोटर लिस्ट पर चर्चा होनी चाहिए। राष्ट्रीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के राजकीय दौरे पर मॉरीशस पहुंच गए हैं। वे यहां 12 मार्च को मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस विजिट में पीएम मोदी दोनों देशों के आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। 2015 के बाद भारतीय पीएम की यह दूसरी मॉरीशस यात्रा है। रोशनी नाडार अब देश की सबसे अमीर महिला एचसीएल (HCL) ग्रुप के संस्थापक शिव नाडार ने हाल ही में बेटी रोशनी नाडार मल्होत्रा को कंपनी की 47% हिस्सेदारी ट्रांसफर की है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक 3.13 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ रोशनी अब तीसरी सबसे अमीर भारतीय बन गई हैं। उनसे ज्यादा संपत्ति सिर्फ मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी के पास है। 14 साल पहले लीज खत्म फिर भी कब्जा राहुल गांधी के करीबी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के खिलाफ सोमवार को कर्नाटक में FIR दर्ज हुई। उनके NGO फाउंडेशन फॉर रिवाइटेलाइजेशन ऑफ लोकल हेल्थ ट्रेडिशन (FRLHT) पर वन विभाग की जमीन कब्जा करने का आरोप है। भाजपा की शिकायत पर पित्रोदा उनके NGO के एक साथी वन विभाग के 4 अफसर और एक रिटायर्ड IAS अफसर पर केस दर्ज हुआ है। तनिष्क शोरूम से 25 करोड़ के गहने लूटकर भागे बदमाश बिहार में आरा के गोपाली चौक स्थित तनिष्क शोरूम से सोमवार को 6 बदमाश 25 करोड़ की ज्वेलरी लूट ले गए। बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस ने फायरिंग की। दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनके पास से दो झोला ज्वेलरी बरामद की गई। 4 बदमाश बाकी ज्वेलरी लेकर भाग गए। शोरूम के स्टोर मैनेजर कुमार मृत्युंजय ने बताया शोरूम में 50 करोड़ से ज्यादा के जेवरात थे। अपराधियों ने 25 करोड़ के गहने लूट लिए। हिमाचल में ताजा बर्फबारी हैवी स्नोफॉल का अलर्ट हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बीती रात को ताजा बर्फबारी हुई। अटल टनल रोहतांग में भी रात में हल्का हिमपात हुआ। इसे देखते हुए लाहौल स्पीति जिला प्रशासन ने पर्यटकों को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की एडवाइजरी जारी की है। लाहौल स्पीति के ऊंचे क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के बाद फिर से ठंड लौट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो चंबा किन्नौर कुल्लू और लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे भागों में आज हल्का हिमपात हो सकता है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड भारत आएंगी अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड भारत आएंगी। उन्होंने सोमवार को बताया कि वे इंडो-पैसिफिक देशों के दौरे पर निकली है। इस दौरान वे जापान थाईलैंड और भारत का दौरा करेंगी। गबार्ड की भारत यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फरवरी में अमेरिका यात्रा के बाद हो रही है। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने तुलसी गबार्ड से मुलाकात की थी।