शिकायत के 24 घंटे बाद चोरी का आरोपी गिरफ्तार उपकरण पाकर खिल उठे दिव्यांगों के चेहरे सांसद ने किया सी.सी. रोड का भूमिपूजन निगम दिला रहा नागरिको को स्वच्छता की शपथ गर्ल्स कॉलेज की छात्राओ ने देखे पौधे से बने उत्पाद नवेगांव थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की घटना में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही चोरी गई संपत्ति बरामद कर ली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चोरी गई संपत्ति में सोने का मंगलसूत्र सोने की टाप्स चांदी की पायल और नगदी शामिल है। आरोपी की पहचान आदिराम उइके के रूप में हुई है जो पीड़िता का सगा भाई है।पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। छिंदवाड़ा में एक सराहनीय पहल के तहत 72 वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को निःशुल्क उपकरण वितरित किए गए। यह आयोजन सक्षम आधार फाउंडेशन और एल्मिको द्वारा संयुक्त रूप से किया गया इस आयोजन में वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को जीवन उपयोगी उपकरण भेंट किए गए जिससे उन्हें अपने दैनिक जीवन में सुविधा होगी। उपकरण प्राप्त करने वालों ने आयोजक मंडल को हृदय से आशीर्वाद दिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी पी.के. पांडे जिला शिक्षा अधिकारी जी. एस. बघेल उपस्थित रहे। सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम लोनीकलॉं में ग्रामीणजनों को 10 लाख की सौगात देते हुए गांव में बनने वाली सी.सी. रोड का भूमिपूजन किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि शहरों में रहने वाले लोगों को मिलने वाली सुविधाएं गांवों में रहने वाले लोगों को भी मिलें। छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है। इस बजट में छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले को 136 करोड़ 79 लाख के निर्माण कार्यो की सौगात दी गई है कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक रमेश दुबे भाजपा नेता टीकाराम चंद्रवंशी राजू नरोटे जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल एवं श्रीराम जानकी मंदिर लोनीकलां के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। होली पर्व के बाद स्वच्छता सर्वेक्षण २०२४ की टीम जिले में दस्तक देगी। जोकि विभिन्न बिन्दुओं के आधार पर शहर की स्वच्छता को परखेगी जिसके बाद निगम को रैकिंग दी जाएगी। स्वच्छता टीम को सब ठीक मिले इसके लिए निगम तैयारियों में जुट चुका है। महापौर विक्रम अहके निगम आयुक्त सीपी राय के मार्गदर्शन पर जिले भर के नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलावाने के साथ साथ जागरूकता व फीडबैक अभियान चलाया जा रहा है। जहां लेागों से फीडबैक लेकर उन्हे स्वच्छता की बारिकियों से अवगत भी करवाया जा रहा है। स्वच्छता टीम द्वारा वार्ड 37 में घर-घर जाकर नागरिकों से स्वच्छता से संबंधित फीडबैक लिया गया और उन्हें अपनी राय देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वार्ड 12 में कचरा प्रबंधन गीले व सूखे कचरे के पृथक्करण और घरेलू हानिकारक कचरे के सुरक्षित निपटान के विषय में नागरिकों को जागरूक किया गया। गर्ल्स कॉलेज में ईको क्लब द्वारा पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत प्रकृति भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं द्वारा पोआमा स्थित भारतीय अनुसंधान और शिक्षण व कौशल उन्नयन संस्थान का भ्रमण किया गया। छात्राओं द्वारा संस्थान में चल रहे विभिन्न अनुसंधान कार्यों की जानकारी हासिल की गई। साथ ही केन्द्र के संग्रहालय में उपयोगी व महत्वपूर्ण वनोत्पाद का निरीक्षण कर जानकारी हासिल करने के साथ वहां की प्रयोगशाला में विभिन्न पौधों से बने दैनिक जीवन के उपयोगी उत्पाद की जानकारी शोधार्थियों द्वारा प्रदान की गई। जिसमें मुनगा चरोटा महुआ और अमलतास आदि से बने विभिन्न उपयोगी उत्पाद जैसे कीम स्प्रे साबुन अगरबत्ती मास्किटो रिप्लॅट चूर्ण महुआ टाफी आदि अनेकों उत्पादों के निर्माण का विवरण प्रदान किया। बुराईयों को होलिका के साथ किया दहन फागुन पूर्णिमा के दिन गुरुवार को लोगों ने सद्भावना के प्रतीक होली पर्व पर बुराईयोंं को भी होलिका के साथ दहन किया। जिले में रात साढ़े दस बजे के बाद जगह-जगह होलिका दहन के आयोजन हुए। इसके बाद से ही रंग गुलाल लगाकर होली उत्सव शुरू हो गया। शुक्रवार को रंगोत्सव मनाया जाएगा। शहर में हुरियारों की टोलियां अपने परिचितों मित्रों को रंगो में सराबोर करने निकलेगी। इस विशेष त्यौहार के लिए तैयारिंया गुरुवार से की जाती रहीं। शहर में कई जगहों पर कंडों की होली जलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। राम मंदिर परिसर में 31 फिट की होलिका की प्रतिमा स्थापित कर उसका दहन किया गया। शहर के स्टेशन क्षेत्र नई आबादी नरसिंहपुर नाका लालबाग गुलाबरा चंदनगांव क्षेत्र में भी होलीदहन का कार्यक्रम बृहद रूप से मनाया गया। आम लोगों के साथ गणमान्यों और जनप्रतिनिधियों ने इस आयोजन में उपस्थिति दर्ज कराई। 823 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन १६२ परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किया जा रहा है। गुरूवार को भी कक्षा दसवीं का सामाजिक विज्ञान का प्रश्न पत्र विद्यार्थियों द्वारा हल किया गया। कक्षा 10वीं में 27 हजार 522 दर्ज विद्यार्थियों में से 26 हजार 699 विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा 823 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 15 दिव्यांग विद्यार्थी शामिल हुये जिसमें से 13 विद्यार्थियों के लिये राईटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिला स्तरीय निरीक्षण दलों द्वारा किये गये निरीक्षणों की संख्या 14 तथा विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षण दलों द्वारा किये गये निरीक्षणों की संख्या 70 रही।