Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
17-Mar-2025

मोदी बोले- पाकिस्तान ने हमेशा धोखा दिया गडकरी बोले - मंत्री पद नहीं मिला तो मर नहीं जाऊंगा मंत्री पद नहीं मिला तो मर नहीं जाऊंगा केंद्रीय रोड और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। नागपुर में शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा जो करेगा जात की बात उसको मारूंगा कस के लात। गडकरी ने एक अल्पसंख्यक संस्थान के दीक्षांत समारोह में कहा मैं धर्म और जाति की बातें सार्वजनिक रूप से नहीं करता। समाज सेवा सबसे ऊपर है। चाहे चुनाव हार जाऊं या मंत्री पद चला जाए अपने इस सिद्धांत पर अटल रहूंगा। मंत्री पद नहीं मिला तो मर नहीं जाऊंगा। नवाज को न्योता दिया बदले में दुश्मनी मिली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेरिकन AI रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन के साथ 3 घंटे का पॉडकास्ट (इंटरव्यू) रिलीज किया। PM ने पाकिस्तान चीन ट्रम्प विश्व राजनीति खेल राजनीति और RSS समेत निजी जीवन से जुड़े सवालों के जवाब दिए। PM ने पाकिस्तान को लेकर कहा कि वहां से हमेशा धोखा ही मिला। उन्होंने कहा कि शपथ समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बुलाया था लेकिन शांति की हर कोशिश के बदले दुश्मनी ही मिली। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग शांति चाहते हैं। हम आशा करते हैं कि पाकिस्तान को एक दिन सद्बुद्धि आएगी और वह शांति का रास्ता अपनाएगा। सीतारमण ने भी रुपए का तमिल सिंबल इस्तेमाल किया तमिलनाडु के बजट में रुपए के सिंबल ₹ को तमिल भाषा के ரூ से रिप्लेस करने पर भाजपा DMK सरकार पर लगातार हमलावर है। इस बीच मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपनी सरकार का बचाव किया। स्टालिन ने रविवार को कहा- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी रुपए के सिंबल ₹ की जगह तमिल सिंबल ரூ का उपयोग किया था। ये कोई इतना बड़ा मुद्दा नहीं है। CM की ट्रोलर्स को चेतावनी-नंगा करवाकर सड़क पर पिटवाऊंगा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्‌डी ने कहा है कि उनके खिलाफ अपशब्द कहने वालों को ‘नंगा कर बीच सड़क पर परेड निकालकर पीटा जाएगा। रेड्‌डी का यह बयान राज्य में दो महिला पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद आया है। इन पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है। रेड्डी ने विधानसभा में कहा- यह मत सोचिए कि मैं चुप हूं क्योंकि मैं मुख्यमंत्री हूं। मैं आपको नंगा कर दूंगा और आपको पीटूंगा। ऐसे लाखों लोग हैं जो मेरे कहने पर आपको पीटने के लिए सड़कों पर उतर आएंगे। मैं अपने पद के कारण सहनशील बना हुआ हूं। हालांकि उन्होंने फिर कहा कि मैं जो भी करूंगा कानून के दायरे में रहकर करूंगा। चंद्रमा की सतह की स्टडी के लिए 250 kg का रोवर ले जाएगा इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के अध्यक्ष वी नारायणन ने रविवार को बताया कि केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दे दी है। वे बेंगलुरु में ISRO चीफ का पदभार संभालने के बाद एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि अभी तीन दिन पहले ही हमें चंद्रयान-5 मिशन के लिए मंजूरी मिली है। इसमें जापान हमारा सहयोगी होगा। चंद्रयान-3 मिशन के लिए 25 किलोग्राम का रोवर (प्रज्ञान) ले जाया गया था जबकि चंद्रयान-5 मिशन चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए 250 किलोग्राम वजनी रोवर ले जाएगा। उदयपुर में अरविंद सिंह मेवाड़ की अंत्येष्टि आज उदयपुर में मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ को सोमवार को अंतिम विदाई दी जाएगी। राजशाही परंपरा के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे सिटी पैलेस स्थित उनके आवास शम्भू पैलेस से रवाना होगी।यात्रा शहर के बड़ी पोल जगदीश चौक घंटाघर बड़ा बाजार देहली गेट होते हुए महासतिया पहुंचेगी। सुबह करीब साढ़े सात बजे पार्थिव देह को शंभू निवास से बाहर लाया गया। सिटी पैलेस चौक पर लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। बजट सत्र के चौथे दिन भी हंगामे के आसार बजट सत्र का सोमवार को चौथा दिन है। सत्र के पिछले तीन दिन हंगामेदार रहे हैं। तीनों दिन DMK सांसदों ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) और ट्राय-लैंग्वेज को लेकर खूब हो-हल्ला किया। आज भी इसे लेकर हंगामा हो सकता है। बजट सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस ने गुजरात में भारत-पाक बॉर्डर पर अडाणी ग्रुप के रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट को मंजूरी दिए जाने पर सवाल उठाया था। कांग्रेस ने इसे देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। इस मुद्दे को लेकर आज संसद में हंगामा हो सकता है। निशांत कुमार की एंट्री को लेकर सियासी हलचल तेज बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एंट्री को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई। 9 साल के बाद सीएम आवास में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जेडीयू के सभी बड़े नेता शामिल हुए। सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी पहली बार जदयू नेताओं से मिले और उनके साथ सार्वजनिक रूप से होली खेली। बिहार में कांग्रेस ने शुरू की पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा बिहार में कांग्रेस ने रविवार को प्रदेशव्यापी पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा शुरू की। इसका उद्देश्य बेरोजगारी और बड़े पैमाने पर हो रहे युवाओं के पलायन को केंद्र में रखकर सरकार पर निशाना साधना है। अभियान की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले के भितिहरवा आश्रम से हुई। यहां महात्मा गांधी ने ऐतिहासिक चंपारण सत्याग्रह का नेतृत्व किया था। वेटिकन ने अस्पताल से पोप फ्रांसिस की तस्वीर जारी की वेटिकन ने रविवार देर रात अस्पताल से पोप फ्रांसिस की तस्वीर जारी की। पोप इस तस्वीर में रोम के जेमेली अस्पताल के एक निजी चैपल में व्हीलचेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। वेटिकन के मुताबिक पोप ने रविवार को थोड़ा काम भी किया। रविवार को पोप के अस्पताल में भर्ती हुए 31 दिन पूरे हो गए। 14 फरवरी को उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद पहली तस्वीर है।