छत्तीसगढ़ के पूर्व CM बघेल के घर CBI रेड महादेव सट्टा ऐप मामले में एक्शन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और भिलाई में सीबीआई की टीम ने छापेमारी शुरू की है. एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर छापेमारी शुरू की है. महादेव बेटिंग ऐप मामले में बघेल के घर समेत कई जगहों पर छापेमारी जारी है. ईडी के बाद सीबीआई ने भी महादेव बेटिंग ऐप मामले में एंट्री की है. इस मामले में हजारों करोड़ की ठगी की गई थी. सीबीआई के अधिकारी सुबह-सुबह भिलाई और रायपुर स्थित आवास पर पहुंच गए. जानकारी के मुताबिक सीबीआई की टीम महादेव बेटिंग ऐप मामले में छापेमारी करने पहुंची है ईद पर मुस्लिमों को सौगात-ए-मोदी भाजपा ने वंचित तबके के मुस्लिमों के लिए सौगात-ए-मोदी कैंपेन लॉन्च किया है। इसके तहत देशभर में 32 लाख मुसलमानों को ईद मनाने के लिए स्पेशल किट दी जा रही है। BJP के अल्पसंख्यक मोर्चे के 32 हजार कार्यकर्ता मस्जिदों के साथ मिलकर किट बांटेंगे किट में महिलाओं के लिए सूट पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा दाल चावल सेवई सरसों तेल चीनी कपड़े मेवा खजूर शामिल हैं। NDA ने इस कैंपेन को सबका साथ सबका विकास बताया। वहीं विपक्षी पार्टियों ने इसे वोट बैंक पॉलिटिक्स करार दिया। कर्नाटक भाजपा के 5 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी भाजपा की केंद्रीय अनुशासन समिति ने कर्नाटक के पांच पार्टी नेताओं कट्टा सुब्रमण्य नायडू एमपी रेणुकाचार्य बीपी हरीश शिवराम हेब्बार और एसटी सोमशेखर को सार्वजनिक मंचों पर पार्टी के आंतरिक मामलों पर अनुचित टिप्पणी करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें 72 घंटे का समय दिया गया है। इसमें नेताओं को बताना है कि पार्टी को उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करनी चाहिए। रोडी सॉन्ग विवाद- कुणाल कामरा के टुकड़े करने की धमकी महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे पर पैरोडी सॉन्ग बनाने पर कॉमेडियन कुणाल कामरा को अब जान से मारने की धमकी मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक कामरा को कम से कम 500 धमकी भरे कॉल आए हैं। जिसमें लोगों ने उन्हें जान से मारने और टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी है उधर पुलिस ने मंगलवार को कामरा को समन जारी किया था। उन्हें पूछताछ के लिए सुबह 11 बजे खार पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। हालांकि कामरा के वकील ने पुलिस से 7 दिन का समय मांगा है। कामरा फिलहाल मुंबई से बाहर हैं। कर्नाटक डिप्टी CM बोले-BJP संविधान बदलने वाली बात साबित करे कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा कि संविधान बदलने वाले बयान को भाजपा साबित कर दे तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। मंगलवार को बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत में शिवकुमार ने कहा- मैं पागल नहीं हूं। जो ऐसा कहूंगा।कर्नाटक कांग्रेस सरकार ने 7 मार्च को विधानसभा में बजट के दौरान मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर में 4 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की थी। इसके लिए कर्नाटक ट्रांसपेरेंसी इन पब्लिक प्रोक्योरमेंट (KTPP) एक्ट में बदलाव का प्रस्ताव भी पास हो गया है। अयोध्या में रोज रामलला का सूर्य तिलक होगा अयोध्या में रामनवमी यानी 6 अप्रैल से रोज रामलला का सूर्य तिलक होगा। करीब 4 मिनट तक सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर पड़ेंगी। मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि इसकी प्लानिंग 20 साल के लिए की जा रही है। पिछले साल रामनवमी (17 अप्रैल) के दिन रामलला का पहला सूर्य तिलक किया गया था। राम मंदिर का शिखर भी बनकर तैयार होने वाला है। मंदिर की पहली मंजिल पर राम दरबार की स्थापना 15 मई तक हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट बोला- पेड़ काटना इंसान की हत्या से बदतर: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि बड़ी संख्या में पेड़ों को काटना किसी इंसान की हत्या से भी बदतर है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों पर कोई दया नहीं दिखाई जानी चाहिए सुप्रीम कोर्ट ने अवैध रूप से काटे गए प्रत्येक पेड़ के लिए एक लाख रुपए का जुर्माना लगाने को मंजूरी दी है। साथ ही जुर्माने के खिलाफ लगाई गई याचिका को खारिज कर दिया। दिल्ली में पहली बार ₹1 लाख करोड़ का बजट दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पहली बार 1 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके जरिए दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। यमुना और सीवेज की सफाई के लिए 9 हजार करोड़ रुपए का बजट है। हरियाणा में पारा पहुंचा 39 डिग्री अब सताएगी गर्मी: हरियाणा में इस वर्ष के सीजन में हरियाणा का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। जो अब तक सबसे अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसका असर दोपहर को जब भी धूप खिलती है तो देखने को मिलता है। ट्रम्प ने वोटिंग नियम बदले अब नागरिकता का सबूत जरूरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को चुनावी प्रकिया में बदलाव से जुड़े एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए। इसके तहत अमेरिकी नागरिकों को वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए नागरिकता का प्रमाण देना होगा। ट्रम्प ने यह आदेश चुनाव में धोखाधड़ी रोकने के लिए दिया है ट्रम्प प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक इसका मकसद मतदाता सूची में अवैध रूप से शामिल अप्रवासियों पर नकेल कसना है।