Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
28-Mar-2025

शेयर बाजार में गिरावट हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में हल्की गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 50 अंक नीचे 77500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 10 अंक गिरकर 23600 पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर बढ़त में और 14 गिरावट में हैं। महिंद्रा इंडसइंड बैंक और पावर ग्रिड में 2% तक की गिरावट है जबकि नेस्ले इंडिया HUL और टाटा मोटर्स में 2% तक की तेजी है। सेक्टोरल इंडाइसेज में ऑटो IT मेटल फार्मा और हेल्थकेयर में गिरावट जबकि प्राइवेट बैंक सरकारी बैंक और ऑयल एंड गैस सेक्टर में तेजी दर्ज की गई। हुरुन रिच लिस्ट: मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहे। उनकी नेटवर्थ ₹8.6 लाख करोड़ पहुंच गई है। गौतम अडाणी दूसरे स्थान पर हैं उनकी संपत्ति में ₹1 लाख करोड़ (13%) की वृद्धि हुई है। HCL की रोशनी नाडार पहली बार टॉप-10 अमीरों की सूची में शामिल हुई हैं। हाल ही में उनके पिता शिव नाडार ने कंपनी की 47% हिस्सेदारी उन्हें ट्रांसफर की थी। सोना और चांदी के दाम बढ़े सोने-चांदी के दामों में बढ़त दर्ज की गई। 24 कैरेट सोने का दाम ₹626 बढ़कर ₹88417 प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी ₹981 महंगी होकर ₹99775 प्रति किलो बिक रही है। 20 मार्च को सोने ने ₹88761 और 17 मार्च को चांदी ने ₹100400 का ऑल टाइम हाई बनाया था। सरकार अगले 6 महीने में ₹8 लाख करोड़ का कर्ज लेगी केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में ₹8 लाख करोड़ का कर्ज लेगी जो सालाना कर्ज के 54% के बराबर है। सरकार ने यह फैसला GDP के 4.4% वित्तीय घाटे के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लिया है। साथ ही ₹10000 करोड़ के ग्रीन बॉन्ड और हर हफ्ते ₹19000 करोड़ के ट्रेजरी बिल जारी करने की योजना भी बनाई गई है। 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत की खबर है। 8वें वेतन आयोग को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बताया कि विभिन्न मंत्रालयों से इनपुट मांगे गए हैं। आयोग की सिफारिशें आने और सरकार द्वारा उन्हें स्वीकार करने के बाद सैलरी और पेंशन में बदलाव की तस्वीर साफ होगी। भारत में 36.57 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 33.91 लाख पेंशनर्स इस वेतन आयोग से लाभान्वित होंगे।