आकेंद्र राणा की गिरफ्तार के लिए एसओजी सहित 10 टीम लगी आगरा में सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर हमला कराने वाले क्षत्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकेंद्र राणा की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए चार एसओजी सहित छह टीमें लगाई गई हैं। क्षत्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकेंद्र राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस की 10 टीम गिरफ्तारी में लगी हैं। इसमें एडीसीपी आदित्य सिंह चार एसओजी और छह पुलिस टीम सहित 100 पुलिसकर्मी शामिल हैं। कठुआ एनकाउंटर- 3 आतंकी ढेर 3 जवान शहीद जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के सुदूर जंगली इलाके में गुरुवार को दिनभर चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया। हालांकि एनकाउंटर में जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के 3 जवान भी घायल हुए जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन शहीद जवानों के नाम तारिक अहमद जसवंत सिंह बलविंदर सिंह हैं। इन्हें जम्मू मेडिकल कॉलेज (JMC) रेफर किया गया था। जम्मू-कश्मीर के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के इन जवानों को पेट में गोली लगी थी। राहुल बोले- कांग्रेस के सामने BJP-RSS मजाक नई दिल्ली में राहुल गांधी ने गुरुवार को कांग्रेस जिला अध्यक्षों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे सामने BJP-RSS मजाक हैं। हमारी पार्टी ने ब्रिटिश साम्राज्य से लड़ाई की और अंग्रेजों को देश से भगाया। लेकिन भाजपा सिर्फ देश को तोड़ने का काम कर रही है। राहुल ने कहा कि देश में इस समय दो विचार है। एक तरफ RSS की विचारधारा जो तानाशाही भेदभाव और कमजोर वर्गों का दमन कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की सोच जिसने हमें आजादी दिलाई और सभी को समान मानती है। CM बोलीं- यहां राजनीति न करें बंगाल आएं पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को 27 मार्च को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में हुई स्पीच के दौरान बीच में रोक दिया गया। ममता पश्चिम बंगाल में सामाजिक विकास बालिका बाल और महिला सशक्तिकरण पर बोल रही थीं। जब उन्होंने कहा कि उनका गवर्नेंस मॉडल भेदभाव की अनुमति नहीं देता और वह समाज के सभी वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता देती हैं। तब वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पोस्टर दिखाने शुरू कर दिए। फोटो सेशन के दौरान नीतीश ने जोड़े हाथमंत्री ने हटाया बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को विधान परिषद के सदस्यों का फोटो सेशन हुआ। इस दौरान सभी MLC ने CM नीतीश के साथ फोटो खिंचवाई।फोटो सेशन के दौरान मुख्यमंत्री पत्रकारों का अभिवादन कर हाथ जोड़ रहे थे। फोटोग्राफर उन्हें हाथ नीचे करने के लिए कह रहे थे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर नीचे कर दिया। थोड़ी देर बाद नीतीश कुमार ने बिजेंद्र यादव की ओर देखा फिर मुस्कुराने लगे। पंधेर समेत कई किसान नेता 8 दिन बाद रिहा पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिए किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण सिंह पंधेर अभिमन्यु कोहाड़ समेत कई किसानों को 8 दिन बाद गुरुवार देर रात पटियाला और मुक्तसर जेल से रिहा कर दिया। जेल से निकलकर सरवण सिंह पंधेर ने कहा मैं पटियाला के बहादुरगढ़ किले जाऊंगा। वहां अपने साथी किसानों से बात करेंगे। सरकार ने जो हमारा खनौरी और शंभू बॉर्डर पर मोर्चा हटाया हम उसकी कड़ी निंदा करेंगे। भारत के लिए 2025 होगा सबसे गर्म साल देश में इस बार उम्मीद से कहीं ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इस साल देश के नॉर्थ-वेस्ट राज्यों यानी हरियाणा पंजाब राजस्थान हिमाचल प्रदेश जम्मू-कश्मीर उत्तराखंड दिल्ली में हीटवेव (लू) के दिनों की संख्या दोगुनी होनी की आशंका है। भारत के लिए साल 2024 सबसे ज्यादा गर्म सालों में से एक रहा था। बीते साल देश में 554 दिन हीटवेव का असर रहा था। आमतौर पर अप्रैल से जून के महीनों में लगातार 5-6 दिन लू चलती है लेकिन इस बार 10 से 12 दिन के कई लूप आ सकते हैं। यूरोप में 45 करोड़ लोगों के लिए EU की चेतावनी जारी यूरोपीय संघ (EU) ने अपने 45 करोड़ नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि वे युद्ध साइबर हमलों जलवायु परिवर्तन और महामारियों के बढ़ते खतरों के मद्देनजर कम से कम 72 घंटे का खाद्य पानी और अन्य जरूरी सामान का स्टॉक रखें। नाटो प्रमुख मार्क रुटे ने कहा कि रूस 2030 तक यूरोप पर हमला करने की स्थिति में हो सकता है। कनाडाई पीएम बोले- अमेरिका से पुराने रिश्ते खत्म कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका-कनाडा के पुराने रिश्ते अब खत्म हो चुके हैं। ट्रम्प के विदेशी कारों पर 25% टैरिफ लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद कनाडाई पीएम ने यह बात कही। राजधानी ओटावा में कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कार्नी ने कहा कि कनाडा का अमेरिका के साथ वो पुराना रिश्ता जो बुनियादी तौर पर अर्थव्यवस्था को एकजुट रखने सुरक्षा और सैन्य सहयोग को आगे बढ़ाने पर बना हुआ था अब नहीं रहा।