Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
01-Apr-2025

मोदी रिटायरमेंट पर चर्चा करने नागपुर गए RSS उत्तराधिकारी तय करेगा - राउत राउत बोले- मोदी रिटायरमेंट पर चर्चा करने नागपुर गए शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने मुंबई में दावा किया कि पीएम मोदी अपने रिटायरमेंट प्लान पर चर्चा करने के लिए संघ मुख्यालय गए थे। उन्होंने भाजपा की 75 साल की उम्र में रिटायर होने की पॉलिसी का जिक्र किया। पीएम मोदी भी इस साल सितंबर में 75 साल की आयु पूरी कर लेंगे।इसके अलावा राउत ने यह भी दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ही पीएम मोदी के उत्तराधिकारी का फैसला करेगा और उनका उत्तराधिकारी महाराष्ट्र से होगा। दरअसल बीते दिन पीएम मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार RSS मुख्यालय पहुंचे थे। झारखंड में दो मालगाड़ियां टकराईं 2 लोको पायलट की मौत झारखंड के साहिबगंज में दो मालगड़ियों की सीधी टक्कर हो गई है। हादसा सोमवार देर रात तीन बजे हुआ है। इस हादसे में दो लोको पायलट की मौत हो गई है। वहीं सुरक्षा में लगे CISF के 4 जवान घायल हो गए हैं।बताया जा रहा है कि एक गुड्स ट्रेन पटरी पर खड़ी थी। इसी बीच उसी ट्रैक पर दूसरी गुड्स ट्रेन आ गई। इस वजह से दोनों ट्रेनों की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में जिन 2 लोको पायलट की डेथ हुई है उनमें से अंबुज महतो बोकारो के रहने वाले थे। वहीं बीएस मॉल बंगाल के रहने वाले थे। घायलों का इलाज बरहेट सदर अस्पताल में चल रहा है। कठुआ के बिलावर में सेना ने आतंकियों को घेरा कठुआ के बिलावर इलाके में पंजतीर्थी मंदिर के पास मंगलवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। सेना की राइजिंग स्टार कॉर्प्स के मुताबिक यहां 3 आतंकी छिपे हुए हैं।सुरक्षाबलों को सोमवार देर रात इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी जिसके बाद सेना ने सर्चिंग शुरू की। आतंकियों ने फायरिंग की जिसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया। सुरक्षाबलों ने रातभर इलाके की घेराबंदी की ताकि जंगल में छिपे 3 आतंकी भाग न सकें। हालांकि सुबह 7 बजे के बाद फायरिंग रुकी है लेकिन आतंकियों की तलाश जारी है। राजस्थान में फैक्ट्री से गैस लीक मालिक की मौत राजस्थान के ब्यावर में तेजाब फैक्ट्री के गोदाम में खड़े टैंकर से नाइट्रोजन गैस के लीक होने से कंपनी मालिक की मौत हो गई। जबकि 60 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ गए। सांस लेने में परेशानी के चलते सभी को ब्यावर के सरकारी और निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। गैस के असर से कई पालतू जानवरों और आवारा कुत्तों की भी मौत हुई है। घटना ब्यावर थाने के बाड़िया क्षेत्र की सुनील ट्रेडिंग कंपनी में सोमवार रात 10 बजे की है। मध्य प्रदेश में ओले गिरने की आशंका मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ गुजरात समेत 14 राज्यों में बारिश और आंधी का अनुमान जताया है। मध्य प्रदेश समेत तीन राज्यों में ओले गिरने की भी आशंका जताई है। इसके अलावा IMD ने इस साल भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। विभाग ने इस साल अप्रैल से जून के बीच देश के कई हिस्सों का तापमान सामान्य से ज्यादा तापमान रहने के संकेत दिए हैं। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहने की उम्मीद है। कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस महाराष्ट्र डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मुंबई पुलिस सोमवार को कॉमेडियन कुणाल कामरा के घर पहुंची। मुंबई पुलिस के घर पहुंचने को लेकर कामरा ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है। कुणाल ने अपने एक्स हैंडल पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा है- ‘ऐसे पते पर जाना जहां मैं पिछले दस सालों से नहीं रह रहा हूं। आपके समय और पब्लिक रिसोर्स की बर्बादी है।’ वक्फ संशोधन बिल 2 अप्रैल को पेश हो सकता है वक्फ संशोधन बिल को 2 अप्रैल को संसद में पेश किया जा सकता है। सरकार पहले लोकसभा में बिल पेश करेगी। सत्र 4 अप्रैल तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- हम संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। बिल पर संसद के बाहर खूब विचार-विमर्श हुए हैं। हमें सदन में बहस और चर्चा में भी जरूर भाग लेना चाहिए। भारत और अमेरिका मिलकर भारत में परमाणु रिएक्टर बनाएंगे अमेरिका एनर्जी डिपार्टमेंट (DoE) ने अमेरिकी कंपनी को भारत में संयुक्त तौर पर न्यूक्लियर पावर प्लांट डिजाइन और निर्माण के लिए अंतिम मंजूरी दे दी है। भारत और अमेरिका के बीच 2007 में सिविल न्यूक्लियर डील हुई थी जिसके तहत ही 26 मार्च यानी बुधवार को यह मंजूरी दी गई है। अब तक भारत-अमेरिका सिविल परमाणु समझौते के तहत अमेरिकी कंपनियां भारत को परमाणु रिएक्टर और इक्विपमेंट निर्यात कर सकती थीं लेकिन भारत में न्यूक्लियर इक्विपमेंट के किसी भी डिजाइन कार्य या मैन्युफैक्चरिंग पर रोक थी। इमरान खान नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट किया गया है। राष्ट्रीय खजाने में गड़बड़ी करने के आरोप में इमरान खान 2023 से जेल में बंद हैं। नॉर्वे की राजनीतिक पार्टी पार्टियेट सेंट्रम से जुड़े पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस (PWA) ने पाकिस्तान में मानवाधिकारों और लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए इमरान खान के नामांकन की घोषणा की।