Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
04-Apr-2025

शेयर बाजार में भारी गिरावट सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का शेयर बाजार में आज जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 800 अंकों की गिरावट के साथ 75500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी भी 300 अंक टूटकर 23000 के नीचे आ गया है। निफ्टी फार्मा हेल्थकेयर और मेटल इंडेक्स में 6% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं ऑटो आईटी और रियल एस्टेट सेक्टर में 3% से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। अमेरिकी बाजार में 6% तक की गिरावट एप्पल-नाइकी के शेयर 15% तक गिरे अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। डाउ जोन्स 1679 अंक गिरकर 40545 के स्तर पर बंद हुआ टेक्नोलॉजी और रिटेल सेक्टर में भारी नुकसान हुआ जिसमें एप्पल नाइकी बोइंग और अमेजन जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर 15% तक टूट गए। भारत की पहली 6 सीटर फ्लाइंग टैक्सी ‘शून्य’ की हुई लॉन्चिंग एयरोस्पेस स्टार्टअप सरला एविएशन ने भारत की पहली 6 सीटर फ्लाइंग टैक्सी ‘शून्य’ को लॉन्च किया। यह टैक्सी 160 किलोमीटर की अधिकतम दूरी तक उड़ सकती है और 250 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी। महज 20 मिनट की चार्जिंग के बाद यह टैक्सी उड़ान भरने के लिए तैयार हो जाएगी। यह 2028 तक लॉन्च होने की संभावना है और इसका किराया प्रीमियम टैक्सी सर्विस के बराबर होगा। स्टार्टअप महाकुंभ में 3000 से ज्यादा स्टार्टअप्स पेटीएम और बोट फाउंडर का आज सेशन नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्टार्टअप महाकुंभ का दूसरा दिन जारी है। इस इवेंट में 3000 से अधिक स्टार्टअप 1000 से ज्यादा निवेशक और 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। आज पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा और बोट के फाउंडर अमन गुप्ता का सेशन होने जा रहा है। यह स्टार्टअप इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने के लिए भारत का सबसे बड़ा आयोजन माना जा रहा है। मझगांव डॉक के शेयर में 6% की गिरावट सरकार बेच रही 4.83% हिस्सेदारी सरकारी कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर में आज 6% की गिरावट दर्ज की गई। सरकार इस कंपनी में अपनी 4.83% हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेच रही है। इसका फ्लोर प्राइस 2525.4 रुपए तय किया गया है जो कल के क्लोजिंग प्राइस से 7.7% कम है। आज नॉन-रेटेल निवेशक बोली लगा सकते हैं जबकि 7 अप्रैल से रिटेल निवेशकों और कर्मचारियों के लिए यह खुल जाएगा।