राममय हुआ शहर निकली भव्य शोभायात्रा जैन समाज ने अहिंसा दौड़ के साथ किया महावीर जन्मकल्याणक का शुभारंभ हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मिस्त्री 70 प्रतिशत झुलसा पोआमा वानिकी अनुसंधान केंद्र में लगी भीषण आग जिला कार्यालय पर फहराया पार्टी का ध्वज भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस रामनवमी के पावन अवसर पर छिंदवाड़ा शहर पूरी तरह राममय हो गया। इस खास मौके पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में वानरों की सेना भारत माता की आकर्षक झांकी विशाल हनुमान जी की प्रतिमा और सैकड़ों रामभक्तों की टोली ने जन-जन का मन मोह लिया। पूरा शहर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया गया।इसके पहले दोपहर में सभी मंदिरों में श्री राम जी की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया एवं आतिशबाजी की गयी हिन्दू उत्सव समिति द्वारा दादाजी धुनि वाले मंदिर में पूजा पाठ कर श्री रामजन्मोत्सव मनाया गया धार्मिक उत्साह और भक्ति से सराबोर माहौल ने पूरे शहर को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। छिंदवाड़ा में श्रीराम जन्मोत्सव के पावन दिन पर सकल जैन समाज द्वारा अहिंसा दौड़ का आयोजन कर भगवान महावीर स्वामी के 2624 वे जन्मकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ किया गया। छोटी बाजार से निकली अहिंसा दौड़ का शुभारंभ सांसद विवेक बंटी साहू महापौर विक्रम आहाके व एसडीएम सुधीर जैन ने किया। हजारों की संख्या में अहिंसा प्रेमियों ने दौड़ में भाग लिया और जियो और जीने दो का संदेश दिया। समाजसेवी दीपक राज जैन ने बताया कि दौड़ विभिन्न मार्गों से होती हुई आदिनाथ दिगंबर जिनालय पहुंची।अतिथियों का जलपात्र व केप पहनाकर सम्मान किया गया व सभी से पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील की गई। महावीर स्वामी के चार दिवसीय जन्मकल्याणक महोत्सव की शुरुआत भव्य रूप से हुई। पांढुर्णा के सिवनी गांव में रविवार दोपहर 3 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। खड़की गांव निवासी 32 वर्षीय मनोज उईके एक मकान के निर्माण कार्य में जुटा था तभी वह अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह सिर से पैर तक बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे तत्काल पांढुर्णा के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर अतुलकर ने उसकी हालत गंभीर बताई। बताया गया कि मनोज करीब 70 प्रतिशत तक झुलस चुका है। हालत नाजुक होने पर उसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। फिलहाल मनोज नागपुर में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पोआमा स्थित वानिकी अनुसंधान केंद्र में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि जंगल के कई एकड़ क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची लेकिन आग पर काबू नही कर पाई तेज हवाओं और सूखे पेड़ों के कारण आग तेजी से फैलती गयी वन विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। रविवार को सुबह लालबाग रोड स्थित पार्टी कार्यालय में सुबह पार्टी का ध्वज फहराया गया। भारत माता व महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पार्टी के स्थापना दिवस पर भारत माता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पं दीनदयाल उपाध्याय और बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी का ध्वज फहराया। जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी।इस अवसर पर महापौर विक्रम अहाके संजय पटेल सहसंयोजक श्रीमती गरिमा दामोदर संदीप सिंह चौहान भाजपा नेता विजय पांडे अजय सक्सेना सहित बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर जिलाअध्यक्ष शेषराव यादव ने जिले के नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। आज हम सभी के लिए ऐतिहासिक दिन है। पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा 5 आरोपी गिरफ्तार उमरेठ थाना क्षेत्र में 11 दिसंबर 2024 को हुए लूट की वारदात का उमरेठ पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पीड़ित रोहित चंद्रवंशी से 2 लाख से अधिक नगद व तीन मोबाइल लूटने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच पुलिस अधीक्षक अजय पांडे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता और एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट के निर्देशन में की गई।टीम ने सीसीटीवी फुटेज तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों से ₹55000 नगद तीन मोबाइल और घटना में प्रयुक्त दो बाइक जब्त की गई हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय राव माहोरे सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने पार्टी संकल्पित: बंटी साहू सांसद बंटी विवेक साहू ने सारना मंडल के सिहोरा मडक़ा में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे। यहंा संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि भााजपा एक राष्ट्रवाादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़ समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि भारत को एक समर्थ राष्ट्र्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया था। कांग्रेस की एकाधिकार वाली एक-दलीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भाजपा ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन-युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई है। जमुनिया खड़ी में आग से चार एकड़ फसल खाक भारी नुकसान झिररी जमुनियाखड़ी गांव में शनिवार को अचानक लगी आग से चार एकड़ खड़ी फसल जलकर राख हो गई। यह घटना विनोद उर्फ पप्पू तिवारी के खेत में हुई जहां गेहूं की फसल पूरी तरह से जल गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन तेज हवाओं के कारण आग ने तेजी से फैलकर पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक आग पूरे खेत मे फैल हो चुकी थी अनुमानित रूप से लाखों रुपये की फसल का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित किसान ने शासन से मुआवजे की मांग की है। पोआमा वानिकी अनुसंधान केंद्र में लगी भीषण आग पोआमा स्थित वानिकी अनुसंधान केंद्र में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि जंगल के कई एकड़ क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची लेकिन आग पर काबू नही कर पाई तेज हवाओं और सूखे पेड़ों के कारण आग तेजी से फैलती गयी वन विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है नवमी पर्व पर हुआ ज्वारों का विसर्जन चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर नवमी तिथि के अवसर पर आज विभिन्न माता मंदिरों से ज्वारे एवं कलश विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ भक्तों ने श्रद्धा भाव से मां दुर्गा की पूजा कर कलश विसर्जन यात्रा में भाग लिया। महिलाएं सिर पर कलश लेकर पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं। श्री राम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया रामजन्मोत्सव शहर के हृदय स्थल छोटी बाजार में सत्य धर्म मंडल द्वारा श्री राम मंदिर में रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े ही भक्तिभाव से मनाया गया। दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्म की घड़ी पर श्रीराम स्तुति भजन-कीर्तन और महाआरती का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ट्रस्ट अध्यक्ष मुकुल सोनी सचिव सतीश दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।