Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
07-Apr-2025

सेंसेक्स 3000 और निफ्टी 900 अंक लुढ़का निवेशकों के 10 लाख करोड़ डूबे! साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट आज शेयर बाजार में देखी गई। सेंसेक्स 3000 अंक (लगभग 4%) टूटकर 72300 के करीब आ गया है वहीं निफ्टी भी 900 अंकों की गिरावट के साथ 21950 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में आईटी मेटल और ऑटो सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। टाटा स्टील इंफोसिस और टाटा मोटर्स जैसे दिग्गज स्टॉक्स करीब 10% तक टूटे हैं। 🌍 जिम क्रैमर की चेतावनी बनी कहर: 1987 जैसे ब्लैक मंडे की आशंका एशियाई बाजारों में भी भूचाल जिम क्रैमर की चेतावनी का असर ब्लैक मंडे की आशंका अमेरिकी फाइनेंशियल एक्सपर्ट जिम क्रैमर की चेतावनी ने ग्लोबल मार्केट को हिला दिया है। उन्होंने दावा किया था कि अमेरिकी बाजार में 1987 जैसा ‘ब्लैक मंडे’ आ सकता है। क्रैमर के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा कई देशों पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ इसकी मुख्य वजह हो सकते हैं। उनकी इस चेतावनी के बाद दुनियाभर के बाजारों में हड़कंप मच गया। 🏦आरबीआई से राहत की उम्मीद: रेपो रेट में कटौती की संभावना EMI हो सकती है सस्ती! आज से RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की पहली बैठक शुरू हो गई है जिसमें रेपो रेट में 0.25% की कटौती की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो आम लोगों को सस्ते लोन का फायदा मिल सकता है। 9 अप्रैल को गवर्नर संजय मल्होत्रा इस पर अंतिम फैसला घोषित करेंगे। 🚗 जगुआर लैंड रोवर ने अमेरिका को कारों की सप्लाई रोकी ट्रंप सरकार द्वारा 25% टैरिफ लागू किए जाने के बाद टाटा मोटर्स की कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने अमेरिका में एक महीने के लिए गाड़ियों का शिपमेंट रोक दिया है। यह कदम टैरिफ के प्रभाव को कम करने की रणनीति का हिस्सा बताया गया है। इस बीच टाटा मोटर्स के शेयरों में भी 15% की गिरावट दर्ज की गई है। 🇬🇧 ग्लोबलाइजेशन का गेम ओवर? ब्रिटिश PM आज करेंगे आधिकारिक ऐलान! कीर स्टार्मर बोले – अब घरेलू उत्पादन का समय है ग्लोबल ट्रेड से फायदा नहीं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर आज देश को संबोधित करते हुए ग्लोबलाइजेशन के युग के अंत की घोषणा करेंगे। उन्होंने अपने एक लेख में कहा कि ग्लोबलाइजेशन अब अधिकांश लोगों को कोई लाभ नहीं दे रहा है। इसके बाद दुनियाभर में घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने की मुहिम तेज हो सकती है। सिंगापुर ने भी चेतावनी दी है कि एक कठिन आर्थिक दौर सामने है।